Loading...
कृति सैनन AI तस्वीरों पर भड़कीं, बोलीं- इंस्टाग्राम भी रिपोर्ट करने का विकल्प नहीं देता
कृति सैनन ने AI तस्वीरों के प्रति नाराजगी जताई

कृति सैनन AI तस्वीरों पर भड़कीं, बोलीं- इंस्टाग्राम भी रिपोर्ट करने का विकल्प नहीं देता

Oct 28, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

कृति सैनन ने AI-निर्मित तस्वीरों और डीपफेक सामग्री के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि कैसे आजकल असली और AI-निर्मित तस्वीरों के बीच फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने ऐसी सामग्रियों को रिपोर्ट करने के दौरान आने वाली मुश्किलों पर भी बात की। कृति ने स्वीकारा कि वह टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के पक्ष में हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानूनों को भी बदलावों के साथ चलना चाहिए।

चिंता

असली और AI तस्वीरों के बीच बहुत पतली लाइन- कृति

NDTV से कृति ने कहा, "असली तस्वीर और AI तस्वीर के बीच बहुत पतली लाइन होती है। मुझे लगता है कि हम अभी AI के भविष्य के लिए तैयार नहीं हैं, और इसके लिए कुछ कानून बनाने की जरूरत है।"

उन्होंने इंस्टाग्राम का उदाहण देते हुए कहा, "सच कहूं तो, इंस्टाग्राम पर भी, अगर मैं कुछ रिपोर्ट करना चाहूं, तो ऐसा कोई विकल्प नहीं जो कहे, 'यह मेरी AI से बनी इमेज है, और इसलिए इसे रिपोर्ट करके हटाना चाहिए।'"

डर

टूल जितना तेज, उतना ही खतरनाक होगा- कृति

कृति ने आगे कहा, "AI मुझे डराता है। मुझे लगता है कि यह बहुत से लोगों को डराता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह एक टूल है, डेस्टिनेशन नहीं। बात यह है कि यह एक बहुत तेज टूल है, और टूल जितना तेज होगा, उतना ही खतरनाक हो सकता है।"

अभिनेत्री से पहले, सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 20' में AI-निर्मित वीडियो के खिलाफ कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही थी।

ADVERTISEMENT