'कृष्णावतारम' ने दिल्ली में मचाया धमाल, निर्माता ने किया दूसरे भाग का बड़ा ऐलान
दिल्ली में 'कृष्णावतारम पार्ट 1 - द हार्ट हृदयं' की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें राजनीतिज्ञों, कलाकारों और सामाजिक हस्तियों समेत कई लोग शामिल हुए और भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए गए। इस खास मौके पर फिल्म का भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति गहरा सम्मान साफ झलक रहा था।
निर्माता ने की 'कृष्णावतारम' पार्ट 2 की पुष्टि
यह फिल्म पूरे भारत में धूम मचा रही है और अभी अपने दूसरे हफ्ते में है। उत्तर प्रदेश में इसे कर-मुक्त करने से फिल्म को काफी बढ़ावा मिला है। निर्माता सज्जन राज कुरूप ने फिल्म के बारे में कहा, "यह फिल्म सिर्फ सिनेमा नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, भक्ति और भावनाओं का जश्न है।"
उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म का पार्ट 2 भी जल्द ही आने वाला है। दर्शकों को सिद्धार्थ गुप्ता का भगवान कृष्ण का किरदार खूब पसंद आ रहा है, साथ ही संस्कृति जयना और बाकी कलाकारों के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है।