Loading...
'कॉफी विद करण सीजन 9' का प्राेमो जारी, जानिए कब और कहां आएगा चैट शो

'कॉफी विद करण सीजन 9' का प्राेमो जारी, जानिए कब और कहां आएगा चैट शो

Oct 07, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

करण जौहर अपने लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' का 9वां और आखिरी सीजन लेकर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर उपजी तमाम उत्सुकताओं के बीच, उन्होंने इसका पहला प्रोमो जारी कर किया। साथ में स्पष्ट किया कि इस बार कोई भी क्रिकेटर उनके साथ काउच पर मौजूद नहीं होगा। शो के लिए करण ने नए सितारों को न्योता देते हुए कहा कि आप चाहें तो इस काउच पर आकर अपने रिलेशनशिप 'मैनिफेस्ट' कर सकते हैं।

प्रोमो

इस दिन से प्रीमियर के लिए तैयार है शो

प्रोमो में करण ने स्पष्ट किया कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। वह कहते हैं, "हां, तुमने सही सुना। यह 'कॉफी विद करण' का मेरा आखिरी सीजन होने वाला है। मैं कोई अभिनय या नाटक नहीं कर रहा हूं।"

वह कहते हैं, "डार्लिंग, यह मेरा आखिरी सीजन है। मैं कुछ भी विवादास्पद क्यों करूंगा? बस मुझ पर भरोसा रखो।" उन्होंने मेहमानों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

बता दें, 'कॉफी विद करण 9' 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर आएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT