'साकी साकी' के नए वर्जन पर भड़की कोएना मित्रा, नोरा फतेही को लेकर कही ये बात
इस समय बॉलीवुड में पुराने गानों के रिक्रिएशन का चलन जोरों पर है। अब तक हम कई गानों के रिक्रिएशन देख चुके हैं। इसी कड़ी में हाल ही में 'साकी साकी' का रीक्रीएट वर्जन रिलीज़ किया गया। इस गाने में बॉलीवुड की 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही नजर आ रही हैं। जहां एक और यह गाना सबको पसंद आ रहा है वहीं, ओरिजिनल 'साकी साकी' में नजर आ चुकीं कोएना मित्रा इसके रिक्रिएशन पर भड़क गईं हैं।
कोएना को नहीं पसंद आया 'साकी साकी' का नया वर्जन
कोएना ने नए 'साकी-साकी' को लेकर ट्वीट किया। कोएना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कोएना ने लिखा, "फिल्म 'मुसाफिर' का मेरा गाना 'साकी साकी' रिक्रिएट किया गया है। इसमें सुनिधि, सुखविंदर, विशाल और शेखर का कंपोजीशन लाजवाब था। मुझे इसका नया वर्जन पसंद नहीं आया। यह काफी खराब है। इस गाने ने कई ब्लॉकबॉस्टर गानों को पछाड़ा था। क्यों 'बटला हाउस' क्यों?" आगे लिखा, "नोरा शानदार हैं। आशा है कि वह हमारा गौरव बचाएंगी।"
कोएना ने गाने को लेकर दिया रिएक्शन
कोएना के ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं फैन्स
कोएना के इस ट्वीट में फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई नोरा को बेहतरीन बता रहे हैं तो कई यूजर्स का कहना है कि कोएना इस गाने में जबरदस्त थीं। वहीं, कई यह भी कह रहे हैं कि नोरा से बेहतर कोएना थीं।
नोरा के साथ गाने में जॉन भी आ रहे हैं नजर
वहीं, नए गाने की बात करें तो इस गाने में नोरा अपने जलवे बिखेरते नजर आ रही हैं। नोरा के डांस मूव्स काफी जबरदस्त हैं जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में नोरा के साथ जॉन अब्राह्म भी नजर आ रहे हैं। यह गाना जॉन की आने वाली फिल्म 'बटला हाउस' में फिल्माया गया है। गाने को तुलसी कुमार और नेहा कक्कड़ ने गाया है जबकि इस गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है।
सुपरहिट हुआ था गाना
अब बात करते हैं ओरिजिनल 'साकी साकी' गाने की। इस गाने को साल 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर' में फिल्माया गया था। गाना सुपर हिट हुआ था। कोएना के डांस को काफी सराहा गया था। इसमें कोएना डांस करती नजर आईं थीं। गाने को सुनीधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने गाया था। गाने में कोएना के साथ संजय दत्त भी नजर आए थे। इस गाने को आइफा में बेस्ट लिरिक्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
हाल ही में इन गानों का हुआ रिक्रिएशन
अब तक कई नए गानों को रिक्रिएट किया जा चुका है। इनमें से कईयों को पसंद भी किया गया है। आपको बता रहे हैं हाल ही में आए कुछ पुराने गानों के नए वर्जन के बारे में। इनमें 'बागी 2' का एक दो तीन (ओरिजनल : तेजाब), टोटल धमाल का 'मुंगड़ा' (ओरिजनल : इनकार) शामिल हैं। वहीं, हाल ही में उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माए गाने 'छम्मा छम्मा' के नए वर्जन मेंं एली अवराम दिखीं थीं।