Loading...
'बिग बॉस 20' में दिख रहा यंग डीएसए का जलवा, जानें कौन हैं ये चर्चित रैपर?
'बिग बॉस 20' के यंग डीएसए का पूरा सफर जानिए

'बिग बॉस 20' में दिख रहा यंग डीएसए का जलवा, जानें कौन हैं ये चर्चित रैपर?

Sep 16, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन हिप-हॉप जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रैपर यंग डीएसए ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया है। शो में अपनी शुरुआत के बाद उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा और वह सीजन के पहले कप्तान भी बने। संगीत की दुनिया से रियलिटी शो तक का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं यंग कौन हैं और उनकी खास पहचान क्या है।

पहचान

क्या है यंग का असली नाम?

यंग का असली नाम हर्ष विजय मचारे है। वह पुणे के येरवडा इलाके से ताल्लुक रखते हैं और अपने देसी व रॉ हिप-हॉप अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। उनके संगीत में मराठी संस्कृति, ट्रैप बीट्स और भारतीय संगीत की झलक साफ सुनाई देती है।

उनके कई गानों में शहर की जिंदगी, स्थानीय संस्कृति और उससे जुड़े अनुभवों का जिक्र मिलता है, जो उनके संगीत को अलग पहचान देता है।

वायरल

यंग का ये गाना हुआ था वायरल

यंग को साल 2024 में गल्ली गैंग रिकॉर्ड्स के तहत रिलीज हुए उनके गाने 'येडा युंग' से बड़ी पहचान मिली थी। साल 2025 में यह ट्रैक तेजी से वायरल हुआ और इससे उन्हें बहुत बड़े दर्शक तक पहुंचने में मदद मिली।

यह उनके चर्चित गानों में शामिल हो गया। उनके अंदाज और गाने में पुणे की संस्कृति की झलक ने इसे भारत के उभरते स्वतंत्र हिप-हॉप संगीत जगत में अलग पहचान दिलाई।

ADVERTISEMENT

करियर

यंग ने रैपर बनने से पहले की थी ये नौकरी

यंग ने महज 12 साल की उम्र से रैपिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, संगीत को करियर बनाने तक उनका सफर आसान नहीं रहा। रैप को पेशेवर तौर पर अपनाने से पहले उन्होंने एक BPO में नौकरी भी की थी।

'येडा यंग' से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली, लेकिन उनके कई अन्य गाने भी चर्चित रहे हैं। इनमें 'माफ कर', 'चला कल्टी' और 'राडे रापाटे' जैसे ट्रैक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

यंग ने इस फिल्म से रखा बॉलीवुड में कदम

यंग ने राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उन्होंने संगीतकार अमन पंत के साथ फिल्म के शीर्षक गीत पर काम किया।

इसके अलावा, यंग ने 'गोनी में पैसा' गाने में अपनी रैप आवाज भी दी। इस तरह उन्होंने स्वतंत्र हिप-हॉप से आगे बढ़कर बॉलीवुड संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। वहीं अब वो बिग बॉस से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT