NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण
    अगली खबर
    गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण
    11 जनवरी को प्रसारित होगा गोल्डन ग्लोब 2023 कार्यक्रम

    गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 08, 2023
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    नया साल शुरू होते ही हर किसी की नजर इस साल की प्रमुख घटनाओं पर है। मनोरंजन जगत की बात करें तो अगले कुछ महीनों में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों के आयोजन होने हैं।

    ऑस्कर और BAFTA जैसे पुरस्कारों की हर तरफ चर्चा हो रही है।

    गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह 10 जनवरी को होने जा रहा। इस पुरस्कार के लिए भारतीय फिल्म 'RRR' को नामांकित किया गया है।

    आपको बताते हैं आप इसका प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं।

    विरोध

    पिछले साल प्रसारित नहीं हुआ था कार्यक्रम

    पिछले साल इस समारोह का प्रसारण नहीं किया गया था।

    हॉलीवुड प्रेस एसोसिएशन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए इस समारोह को प्रसारित नहीं किया गया था।

    एसोसिएशन पर नामांकन में विविधता नहीं होने के आरोप लगे थे। कलाकारों और मीडिया कंपनियों द्वारा इवेंट का बहिष्कार किया गया था।

    निजी कार्यक्रम के तौर पर समारोह का आयोजन हुआ था और विजेताओं की घोषणा प्रेस रिलीज से हुई थी।

    अब इस साल दर्शकों को इसके प्रसारण का इंतजार है।

    प्रसारण

    भारतीय दर्शक कहां देखें प्रसारण?

    गोल्डन ग्लोब 2023 10 जनवरी (भारतीय समयानुसार 11 जनवरी) को कैलिफोर्निया में आयोजित होगा।

    यह कार्यक्रम 10 जनवरी को रात 8 बजे से शुरू होगा, यानी कि भारतीय समयानुसार यह 11 जनवरी को सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। 5:30 पर रेड कार्पेट एंट्री शुरू होगी और इसके बाद 6:30 से पुरस्कार समारोह शुरू किया जाएगा।

    अमेरिका में इसका प्रसारण NBC और पीकॉक पर होगा। भारतीय दर्शक इसे लॉयन्सगेट प्ले पर देख सकते हैं।

    RRR

    इस साल भरत के लिए है खास

    इस साल गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भारतीय दर्शकों के लिए खास है।

    एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म और बेस्ट म्यूजिक के लिए नामांकित किया गया है।

    खुद राजामौली दोनों मुख्य कलाकार रामचरण और जूनियर NTR समारोह में शिरकत करेंगे।

    गोल्डन ग्लोब से पहले 9 जनवरी को फिल्म बियॉन्ड फेस्ट के तहत LA के चाइनीज थिएटर में दिखाई जाएगी।

    खास बात यह है कि इसके लिए महज 98 सेकेंड में सारे टिकट बिक गए थे।

    अन्य पुरुस्कार

    ऑस्कर और BAFTA के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुकी है 'RRR'

    गोल्डन ग्लोब के अलावा 'RRR' ऑस्कर और BAFTA के लिए भी शॉर्टलिस्ट की गई है।

    ऑस्कर में फिल्म के गाने 'नाटु-नाटु' को बेस्ट म्यूजिक (ऑरिजिनल सॉन्ग) की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

    BAFTA में यह 'फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' श्रेणी में शामिल हुई है।

    दोनों पुरस्कारों के फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा बाकी है।

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी 'RRR' बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग के लिए नामांकित हुई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    RRR इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म में दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रामचरण और जूनियर NTR के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आए हैं। कई हॉलीवुड हस्तियां फिल्म की प्रशंसा कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    RRR फिल्म
    एसएस राजामौली

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल
    दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगी कोरोना वायरस पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- अभी खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की नामांकन सूची जारी, बेस्ट एक्ट्रेस में लेडी गागा का भी नाम हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल एसएस राजामौली

    RRR फिल्म

    एसएस राजामौली की 'RRR' ने दुनियाभर में कमाए 1,000 करोड़ रुपये मनोरंजन
    'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये कमाए मनोरंजन
    मई में OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगी ये बेहतरीन फिल्में आगामी फिल्में
    'RRR' से 'विक्रम' तक, ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार

    एसएस राजामौली

    रिलीज से पहले क्यों उठ रही 'RRR' को बायकॉट करने की मांग? कर्नाटक
    US प्रीमियर शोज में 22 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी 'RRR' आलिया भट्ट
    रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'RRR', फैंस ने की पायरेसी रोकने की अपील बॉलीवुड समाचार
    राजामौली की 'RRR' ने महज तीन दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपये आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025