NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कुत्ते' की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू तक, किसने कितनी फीस ली?
    मनोरंजन

    'कुत्ते' की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू तक, किसने कितनी फीस ली?

    'कुत्ते' की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू तक, किसने कितनी फीस ली?
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 13, 2023, 08:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'कुत्ते' की स्टारकास्ट में अर्जुन कपूर से लेकर तब्बू तक, किसने कितनी फीस ली?
    जानें 'कुत्ते' के स्टारकास्ट की कितनी है फीस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

    अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म 'कुत्ते' शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है। फिल्म को क्रिटिक्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर और तब्बू के साथ कुमुद मिश्रा, नसीरूद्दीन शाह, राधिका मदान जैसे सितारे भी नजर आए हैं। क्या आप जानते हैं आसमान की पहली फिल्म में काम करने के लिए इन सितारों ने कितनी फीस ली है?

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। फिल्म में सबसे ज्यादा स्क्रीनटाइम अर्जुन का ही है। उनके हिस्से कहीं कॉमेडी तो कहीं एक्शन दृश्य रहे। फिल्म में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं जो ड्रग माफियाओं के लिए काम करता है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार इस भूमिका के लिए अर्जुन ने आठ करोड़ रुपये फीस ली है। 'कुत्ते' से पहले अर्जुन पिछले साल आई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे।

    तब्बू

    'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के बाद तब्बू एक बार फिर से पुलिस अफसर के किरदार में नजर आई हैं। हालांकि, फिल्म में उनका अंदाज बिल्कुल अलहदा है। वह एक्शन भी करती हैं, गालियां भी देती हैं और चुटकुले भी सुनाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए तब्बू ने 3.5 करोड़ रुपये लिए हैं। पिछली बार वह अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आई थीं। वह अजय के ही साथ फिल्म 'भोला' में नजर आएंगी।

    राधिका मदान

    राधिका मदान का किरदार 'कुत्ते' की कहानी में एक अहम कड़ी है। उन्होंने फिल्म में एक बड़े ड्रग माफिया की बेटी का किरदार निभाया है जिसे घर के एक स्टाफ से प्यार हो जाता है। क्राइम थ्रिलर फिल्म में उनका किरदार ग्लैमर और रोमांस का तड़का लगाता है। इतना ही नहीं, वह बंदूक लिए एक्शन करती भी नजर आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका ने इस भूमिका के लिए एक करोड़ रुपये लिए हैं।

    कुमुद मिश्रा

    कुमुद मिश्रा इस फिल्म की जान रहे। अर्जुन कपूर के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीनटाइम उनका ही है। फिल्म में उनका किरदार (पाजी) अर्जुन के किरदार (गोपाल) के वफादार के रूप में है जिसे गोपाल वक्त आने पर अकेला छोड़ देता है। अपने सहज अभिनय से उन्होंने अपने किरदार के लिए दर्शकों की सहानुभूति बटोरी। रिपोर्ट्स की मानें तो कुमुद ने फिल्म में इस भूमिका के लिए 70 लाख रुपये लिए हैं।

    नसीरुद्दीन शाह

    नसीरुद्दीन शाह का इस फिल्म में सीमित स्क्रीन स्पेस है। वह ड्रग माफिया के रूप में नजर आए हैं। उनका किरदार फिल्म में व्हीलचेयर पर रहता है और नसीर ने महज अपने हावभाव से अपने किरदार को दर्शकों से जोड़ लिया। व्हीलचेयर पर बैठे हुए उनकी गुंडई लोगों को भा गई। इस किरदार के लिए नसीरूद्दीन ने 50 लाख रुपये की फीस ली है। नसीरुद्दीन शाह पिछली बार तुषार कपूर की फिल्म 'मारीच' में नजर आए थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कुत्ते आसमान भारद्वाज की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। यह बॉलीवुड मसालों से भरपूर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    तब्बू
    अर्जुन कपूर
    राधिका मदान

    ताज़ा खबरें

    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग
    अतीक अहमद: जब गैंगस्टर के डर से 10 जजों ने कर दिया था सुनवाई से इनकार अतीक अहमद

    बॉलीवुड समाचार

    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': OTT रिलीज पर रानी बोलीं- सिनेमा का अनुभव सिनेमाघर में होता है मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी चाहते हैं पूर्व पत्नी संग समझौता, आलिया बोलीं- जल्द आधिकारिक रूप से होगा तलाक नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज श्रिया सरन
    सनी सिंह ने किया फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' का ऐलान, अवनीत कौर होंगी जोड़ीदार सनी सिंह

    तब्बू

    'भोला' के बाद पूरा यूनिवर्स लाने की तैयारी में अजय देवगन, सलमान-अभिषेक भी होंगे हिस्सा अजय देवगन
    'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी अजय देवगन
    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' का दूसरा गाना 'दिल है भोला' रिलीज अजय देवगन
    'भोला' के लिए अजय देवगन ने ली सबसे ज्यादा रकम, जानें बाकी सितारों की फीस अजय देवगन

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग अपने रिश्ते को किया आधिकारिक  बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें  तब्बू
    आलिया को किया चोरी-छिपे कैमरे में कैद, गुस्साई अभिनेत्री ने निकाली भड़ास; समर्थन में उतरा बॉलीवुड  आलिया भट्ट
    सारा अली खान ने शुरू की होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक' की तैयारी सारा अली खान

    राधिका मदान

    राधिका मदान की 'सना' करेगी UK एशियाई फिल्म समारोह की शुरुआत, इस दिन होगा प्रीमियर बॉलीवुड समाचार
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ दिनेश विजान
    राधिका मदान करेंगी 'शिद्दत 2' के साथ वापसी, सनी कौशल नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा सनी कौशल
    राधिका मदान ने की थी टीवी की बुराई, अब एकता कपूर ने लगाई क्लास एकता कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023