#BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार विक्की कौशल को बनाते हैं अभिनय का 'किंग'
क्या है खबर?
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता विक्की कौशल गुरुवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की का जन्म 16 मई, 1988 को मुंबई में हुआ था।
विक्की अपनी हर नई फिल्म के साथ लगातार एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं। हाल ही में आई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से पूरे देश का जोश हाई करने वाले विक्की अब फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
ऐसे में इस खबर में आपको बताते हैं विक्की द्वारा निभाए गए पांच बेहतरीन किरदार।
#1
'मसान' के दीपक कुमार
विक्की ने 'मसान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके लिए विक्की को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
विक्की ने पहली ही फिल्म में इतनी जबरदस्त एक्टिंग की कि वो सबके दिलों दिमाग में बस गए। इसी फिल्म से लोगों को विक्की की एक्टिंग का अंदाजा हो गया था।
फिल्म में विक्की के किरदार का नाम दीपक कुमार था जो एक निम्न जाति का लड़का था। इसमें विक्की के साथ श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चढ्ढा भी थीं।
#2
विक्की ने 'जुबां' में किया था शानदार प्रदर्शन
विक्की की फिल्म 'जुबां' साल 2016 में आई थी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में भी रिलीज़ किया गया था।
ये एक ऐसे लड़के की कहानी थी जिसमें उसकी जिंदगी में एक ऐसी घटना घटित हो जाती है जिसके बाद उसका खुद से विश्वास उठ जाता है, लेकिन अंतत: वह इस पर जीत हासिल कर लेता है।
विक्की ने फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें उनके अपोजिट साराह जेन डियास थीं।
#3
'रमन राघव 2.0' का साइको पुलिसवाला
कह सकते हैं कि 'रमन राघव 2.0', विक्की की अंडररेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म एक साइको-थ्रिलर थी।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी साइको के किरदार में थे वहीं, विक्की इस फिल्म में पुलिसवाले के किरदार में दिखाई दिए थे।
विक्की, फिल्म में अपना आपा खो देने के बाद अपनी ही गर्लफ्रेंड को मार देते हैं यह एक्ट विक्की ने बहुत ही आसानी और उम्दा तरीके से निभाया था। यह आसानी से कर पाना वाकई मुश्किल था।
#4
नेटफ्लिक्स की 'लव पर स्क्वायर फुट'
'लव पर स्क्वायर फुट' पिछले साल आई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जो नेटफ्लिक्स में प्रसारित की गई थी। फिल्म को रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था जबकि आनंद तिवारी ने इसे डायरेक्ट किया था।
फिल्म में विक्की लीड रोल में दिखे थे। फिल्म में विक्की ने अपने अभिनय से सबको दीवाना कर दिया था।
फिल्म की कहानी एक लड़की और लड़के की थी जिन्हें मुंबई में घर लेने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
#5
'राजी' में अपने अभिनय से जीत लिया था सबका दिल
पिछले साल आई 'राजी' के लिए आलिया भट्ट को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। लेकिन फिल्म में आलिया के अपोजिट विक्की थे। विक्की पाकिस्तानी मेजर के किरदार में परफेक्ट थे।
विक्की इस फिल्म में अपनी हर फिल्म से अलग दिखाई दिए थे। उनके अभिनय को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी भारतीय जासूस पर आधारित थी।