सलमान खान से विजय सेतुपति तक, 'बिग बॉस' होस्टिंग के लिए कौन लेता है मोटी रकम?
क्या है खबर?
लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन शुरू हो चुका है, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। वहीं, अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित होने वाले 'बिग बॉस' के संस्करणों को सौरव गांगुली, विजय सेतुपति, नागार्जुन अक्किनेनी, मोहनलाल और किच्चा सुदीप जैसे सितारे होस्ट कर रहे हैं। ये सभी शो की मेजबानी के लिए निर्माताओं से मोटी फीस लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-सा होस्ट शो के लिए कितनी फीस वसूल रहा है।
#1 & #2
'बिग बॉस 20' के होस्ट सलमान और 'बिग बॉस' तेलुगु 10 के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी
सलमान 'बिग बॉस' के चौथे सीजन से ही इसे होस्ट कर रहे हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान 'बिग बॉस 20' के लिए एक हफ्ते के 15 करोड़ रुपये ले रहे हैं। सलमान भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बिग बॉस होस्ट हैं।
नागार्जुन तेलुगु 'बिग बॉस' को तीसरे सीजन से ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वह इस शो के पूरे 10वें सीजन के लिए निर्माताओं से 35 करोड़ रुपये ले रहे हैं।
#3 & #4
'बिग बॉस' कन्नड़ 13 के होस्ट किच्चा सुदीप और 'बिग बॉस' मलयालम 8 के होस्ट मोहनलाल
सलमान की तरह ही किच्चा भी कई सालों से 'बिग बॉस' कन्नड़ होस्ट कर रहे हैं। इस शो के 13वें सीजन के लिए किच्चा प्रति सीजन 20 करोड़ रुपये और प्रति सप्ताह 2 करोड़ रुपये ले रहे हैं।
मोहनलाल पहले सीजन से ही 'बिग बॉस' मलयालम को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के आने वाले 8वें सीजन के लिए मलयालम सुपरस्टार 30 करोड़ रुपये ले रहे हैं। वह इस शो के लिए 20 दिन शूटिंग करेंगे।
#5 & #6
'बिग बॉस' बांग्ला 3 के होस्ट सौरव गांगुली और 'बिग बॉस' तमिल 10 के विजय सेतुपति
सौरव के होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस बांग्ला 3' की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे सीजन के लिए वो 125 करोड़ रुपये ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे 'बिग बॉस' के दूसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले होस्ट हैं।
विजय 'बिग बॉस' के 10वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह हर वीकेंड के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये ले रहे हैं।