NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: भारती सिंह ने 'लल्ली' बनकर की शुरुआत, चमकी किस्मत और बन गईं 'लाफ्टर क्वीन'
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: भारती सिंह ने 'लल्ली' बनकर की शुरुआत, चमकी किस्मत और बन गईं 'लाफ्टर क्वीन'
    भारती सिंह का लाफ्टर क्वीन बनने तक का सफर

    जन्मदिन विशेष: भारती सिंह ने 'लल्ली' बनकर की शुरुआत, चमकी किस्मत और बन गईं 'लाफ्टर क्वीन'

    लेखन मेघा
    Jul 03, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    मनोरंजन जगत की दुनिया का भारती सिंह वो चमकता सितारा हैं, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

    हमेशा हंसती-खिलखिलाती नजर आने वाली भारती ने अपनी जिंदगी में काफी तकलीफों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी।

    'लाफ्टर क्वीन' के नाम से पहचानी जानी वाली भारती ने अपनी मेहनत के बल पर हंसी और ठहाकों की इस दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया।

    आइए आज भारती के जन्मदिन पर उनके अब तक के सफर पर नजर डालते हैं।

    विस्तार

    बचपन में उठ गया था पिता का साया

    3 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में जन्मी भारती ने कभी 'लल्ली' तो कभी 'बच्चा यादव' की पत्नी बनकर दर्शकों को खूब हंसाया है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती थी।

    तीन बहनों में सबसे छोटी भारती जब 2 साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था।

    ऐसे में मां के लिए सभी का पालन-पोषण करना बहुत मुश्किल था और वे जैसे-तैसे अपना गुजारा करते थे।

    विस्तार

    खुद शुरू किया गरीबी और मोटापे का मजाक उड़ाना

    पिता की मौत के बाद जब भी त्योहार आते तो भारती के पास पैसे नहीं होते थे और इसलिए वह रोती थीं।

    कई बार तो खाने के लिए सब्जी न होने पर वह नमक के साथ ही रोटी खा लिया करती थीं।

    इसके बाद भारती ने पैसे कमाने के लिए अपनी गरीबी और मोटापे का मजाक बनाना ही शुरू कर दिया।

    फिर उन्होंने इस संघर्ष भरी दुनिया से निकलकर मुंबई आने का फैसला किया, जिसके बाद उनकी किस्मत चमक गई।

    विस्तार

    इस शो ने बदल दी भारती की जिंदगी

    भारती ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की, जिसकी वह सेकंड रनर-अप रही थीं।

    शो में भारती को पसंद किया गया और उनकी लोकप्रिय बढ़ती चली गईं, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    इसके बाद भारती ने न सिर्फ बतौर कंटेस्टेंट कई शो में भाग लिया बल्कि उन्होंने शो होस्ट करना भी शुरू कर दिया।

    वह 'डांस दीवाने', 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'हुनरबाज' जैसे शो को होस्ट कर चुकी हैं।

    विस्तार

    फिल्मों में भी मिला मौका

    कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाने के बाद भारती के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए और उन्हें फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।

    वह अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' और पुलकित सम्राट की 'सनम रे' में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

    इसके अलावा वह पंजाबी फिल्म 'नूर' और 'जट्ट एंड जूलियट 2' का भी हिस्सा रही हैं।

    अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर भारती अब अक्सर ही अवॉर्ड फंक्शन भी होस्ट करती नजर आती हैं।

    जानकारी

    इन रियलिटी शो का हिस्सा रहीं भारती

    भारती ने कई रियलिटी शो भी किए हैं। वह 'नच बलिए 8' में पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आई थीं, जिसमें दोनों सातवें स्थान पर रहे थे। इसके अलावा वह 'झलक दिखला जा 5' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' का भी हिस्सा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारती सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी जगत की खबरें
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने वनडे में लगातार दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    बारिश में मोटरसाइकिल चलाते समय नहीं आएगी परेशानी, जानिए कैसे करें तैयारी  मानसून
    टी-20 क्रिकेट: डेब्यू मुकाबलों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज  टी-20 क्रिकेट
    जून में आ रहीं इन 6 जबरदस्त फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों में जुटेगी भीड़ अक्षय कुमार

    भारती सिंह

    कॉमेडी क्वीन भारती ने इन तरीक़ों से कम किया 10 किलो वजन, जानें स्वास्थ्य
    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा
    ड्रग्स मामल: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा, NCB ने भेजा समन सुशांत सिंह राजपूत
    ड्रग्स मामले में NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'सत्यप्रेम की कथा' रिव्यू: रिलेशनशिप में रेप और लोगों के रवैये को दिखाती है फिल्म फिल्म रिव्यू
    रुखसार रहमान और फारुक की राहें हुईं जुदा, शादी के 13 साल बाद लिया बड़ा फैसला सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या दूर हुई कार्तिक आर्यन और करण जौहर की अनबन? गले मिलते दिखे दोनों सितारे कार्तिक आर्यन
    'लस्ट स्टोरीज 2' रिव्यू: कोंकणा की कहानी और कुछ कलाकारों की अदाकारी से बची फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 फिल्म

    टीवी जगत की खबरें

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे अर्जित तनेजा, बोले- सपना सच हो गया  खतरों के खिलाड़ी
    अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की राहें हुईं अलग, जल्द होगा तलाक  टीवी शो
    करिश्मा तन्ना ने क्यों बनाई टीवी जगत से दूरी? अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा  करिश्मा तन्ना
    नीति टेलर को देखकर प्रशंसक ने छोड़ दिया था खुदकुशी का विचार, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा टीवी शो

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: परेश रावल की 'ड्रीम गर्ल 2' जल्द आएगी, ये फिल्में भी हैं लाइन में परेश रावल
    जन्मदिन विशेष: शोभिता धुलिपाला को OTT से मिली अलग पहचान, इन सीरीज-फिल्मों में दिखा बेहतरीन अभिनय शोभिता धुलिपाला
    जयंती विशेष: नरगिस की फिल्में, जिनके बिना अधूरा है हिंदी सिनेमा का स्वर्ण युग नरगिस दत्त
    जन्मदिन विशेष: सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' से 'दहाड़' तक, पर्दे पर निभाए ये दमदार किरदार सोनाक्षी सिन्हा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025