NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / KBC 11: अब तक ये तीन बने हैं करोड़पति, सात करोड़ वाले इन सवालों पर अटके
    KBC 11: अब तक ये तीन बने हैं करोड़पति, सात करोड़ वाले इन सवालों पर अटके
    1/7
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    KBC 11: अब तक ये तीन बने हैं करोड़पति, सात करोड़ वाले इन सवालों पर अटके

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Oct 17, 2019
    08:40 pm
    KBC 11: अब तक ये तीन बने हैं करोड़पति, सात करोड़ वाले इन सवालों पर अटके

    टेलीविज़न का फेमस गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को तीसरा करोड़पति मिल गया है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा, 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के तीसरे करोड़पति बने। गौतम, भारतीय रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। गौतम 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतकर घर ले गए। ऐसे में गौतम के साथ-साथ 'KBC 11' के पहले दो और करोड़पति के बारे में जानते हैं।

    2/7

    'केबीसी 11' में गौतम की जर्नी रही बेहतरीन

    गौतम की बात करें तो उनकी केबीसी की जर्नी काफी बेहतरीन रही। 'केबीसी' में पहुंचने के लिए गौतम की पहली ही कोशिश में उन्हें सफलता मिली और वह एक करोड़ जीते। गौतम ने सात करोड़ के सवाल के बाद गेम क्विट कर दिया था। अब आपको बताते हैं गौतम के उस सवाल के बारे में जिसका जवाब ना दे पाने की वजह से वह सात करोड़ रुपये नहीं जीत पाए।

    3/7

    यह था गौतम के लिए सात करोड़ का सवाल

    सवाल था- डरवन, प्रिटोरिया और जॉहनसबर्ग में बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था? इसके ऑप्शन थे- A. ट्रुथ सीकर्स, B. नॉन-वायलेंट्स, C. पैसिव रेजिस्टर्ड, D. नॉन-कोऑपरेटर्स। इसका सही जवाब ऑप्शन C था।

    4/7

    बबिता तडे थीं दूसरी करोड़पति

    'केबीसी 11' की दूसरी करोड़पति महाराष्ट्र के अमरावती से आई बबिता तडे बनीं थीं। बता दें कि बबिता, सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील की कुक हैं। शो में बबिता ने बताया था कि उन्हें महीने में 1500 रुपये की तनख्वाह मिलती है। एक करोड़ जीतने के बाद बबिता ने सात करोड़ के सवाल का जवाब ना देकर शो क्विट कर दिया था। उनकी सभी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं।

    5/7

    सात करोड़ के लिए बबिता से पूछा गया था यह सवाल

    बबिता से सवाल पूछा गया था कि किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर भारत के राष्ट्रपति बने हैं? इसके ऑप्शन थे- A. राजस्थान B. बिहार C. पंजाब D. आंध्र प्रदेश। इसका सही जवाब ऑप्शन B था।

    6/7

    बिहार के सनोज राज बने थे पहले करोड़पति

    जानकारी के लिए बता दें कि 'केबीसी 11' के पहले करोड़पति सनोज राज थे। सनोज, बिहार के जहानाबाद के रहने वाले है। वह बेहद साधारण परिवार के रहने वाले हैं। वहीं, सनोज ने शो में बताया था कि उन्होंने कभी महानगर नहीं देखा था। सनोज के इस एपिसोड को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि सनोज ने बीटेक की पढ़ाई की है। वह दो साल से सनोज सहायक कमांडेंट के पद पर काम कर रहे हैं।

    7/7

    सनोज का सात करोड़ का सवाल था ये

    सनोज के सात करोड़ वाले सवाल की बात करें तो उनसे पूछा गया था कि ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉलिंग पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का सौंवा शतक पूरा किया था? इसके ऑप्शन थे- A. बका जिलानी , B सी रंगचारी , C. गोगुमल किशन चंद, D. कंवर राय सिंह। इसका सही जवाब ऑप्शन C था। सनोज इस सवाल का जवाब नहीं दे सके थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    कौन बनेगा करोड़पति

    बॉलीवुड समाचार

    'बिग बॉस 12' के बाद फिर साथ दिखेंगे अनूप और जसलीन, इस फिल्म में आएंगे नज़र मनोरंजन
    करण सिंह ग्रोवर ने इस कारण छोड़ा 'कसौटी जिंदगी की' मनोरंजन
    'लाल सिंह चड्ढा' के बाद इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में नज़र आएंगे आमिर खान सैफ अली खान
    दीपिका-प्रियंका से लेकर इन अभिनेत्रियों का शादी के बाद आज पहला करवा चौथ दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    इस कारण अलग हो गए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन! बॉलीवुड समाचार
    स्टडी के मुताबिक यह सुपरमॉडल है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हॉलीवुड समाचार
    कैटरीना कैफ ने लॉन्च किया अपना ब्यूटी ब्रॉन्ड, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक अक्षय कुमार
    स्पाइडर मैन की वो बातें, जिनके बारे में केवल तगड़े फ़ैन्स ही जानते होंगे मार्वल

    कौन बनेगा करोड़पति

    अमिताभ बच्चन ने अपने धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात बॉलीवुड समाचार
    यह फेमस सीरियल करेगा 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को रिप्लेस, फैन्स चुनेंगे टाइमिंग बॉलीवुड समाचार
    योगी के मंत्री ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बताया 'धन पशु', जानें मामला योगी आदित्यनाथ
    सात करोड़ रूपए का ऐसा सवाल जिसका जवाब बड़े-बड़े क्रिकेट पंडित भी नहीं जानते होंगे क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023