NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस' में साजिद की एंट्री के खिलाफ एकजुट हो रहीं महिलाएं, जानें किसने क्या कहा
    अगली खबर
    'बिग बॉस' में साजिद की एंट्री के खिलाफ एकजुट हो रहीं महिलाएं, जानें किसने क्या कहा
    साजिद खान के खिलाफ एकजुट हो रहीं हस्तियां

    'बिग बॉस' में साजिद की एंट्री के खिलाफ एकजुट हो रहीं महिलाएं, जानें किसने क्या कहा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 13, 2022
    02:04 pm

    क्या है खबर?

    हाउसफुल फेम निर्देशक साजिद खान इन दिनों 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं। घर में वह अपना गेम खेल रहे हैं और बाहर उनपर विवाद खड़ा हो गया है।

    दरअसल, साजिद यौन शोषण और कास्टिंग काउच के आरोपी हैं। उनको इतना बड़ा मंच दिए जाने पर लोगों में गुस्सा है। हर कोई 'बिग बॉस' को उन पर लगे आरोप याद दिला रहा है।

    कई हस्तियां साजिद को शो से बाहर करने की मांग कर चुकी हैं।

    #MeToo

    क्यों साजिद पर भड़के हैं लोग?

    2018 में #MeToo आंदोलन के दौरान कई महिलाओं ने साजिद पर छेड़खानी, कास्टिंग काउच और यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

    आरोप है कि वह महिलाओं के सामने अपने जननांग दिखाते थे।

    अभिनेत्री मंदाना करीमी का आरोप था कि 'हमशक्ल्स' की कास्टिंग के दौरान साजिद ने उनसे अपने कपड़े उतारने की मांग की थी।

    अभिनेत्री जिया खान की बहन ने दावा किया था कि एक स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में साजिद ने जिया से अपने कपड़े हटाने के लिए कहा था।

    नया आरोप

    साजिद ने घर बुलाकर पेट दिखाने को कहा- कनिष्का सोनी

    धारावाहिक 'दिया और बाती हम' फेम अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने अपने साथ 2008 में हुई घटना को सोशल मीडिया पर बयान किया है।

    उन्होंने कहा कि 2008 में एक फिल्म के सिलसिले में साजिद ने उन्हें अपने बंगले पर बुलाया था। उन्होंने उनसे अपना पेट दिखाने की मांग रखी।

    कनिष्का ने पुलिस पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे समझते हैं कि अभिनेत्रियां ये सब लोकप्रियता के लिए बोलती हैं, इसलिए उनकी मदद नहीं करते हैं।

    जानकारी

    कई फिल्में निर्देशित कर चुके हैं साजिद

    साजिद बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और कॉमेडियन हैं। वह कई रिएलिटी शो भी जज कर चुके हैं। साजिद बॉलीवुड में 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हमशक्ल्स' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। साजिद बॉलीवुड की निर्देशक फराह खान के भाई हैं।

    बयान

    मैं इस गैर-जिम्मेदार फैसले पर हैरान हूं- तनुश्री दत्ता

    अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साजिद के 'बिग बॉस' में शामिल होने पर अपनी हैरानी जताई है।

    ई-टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं भी हैरान हूं। मैं इस गैर-जिम्मैदारी और जनता पर इस फैसले के प्रभाव पर नि:शब्द हूं। मैं बिग बॉस नहीं देखती और मुझे नहीं लगता इसके बाद कभी देखूंगी भी।"

    तनुश्री ने 2018 में एक घटना का जिक्र करते हुए नाना पाटेकर पर छेड़खानी के आरोप लगाए थे जिसके बाद भारतीय #MeToo आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

    शर्लिन चोपड़ा

    सलमान हम महिलाओं के भाईजान क्यों नहीं?- शर्लिन चोपड़ा

    अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि साजिद ने उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर पूछा था कि 0-10 पर रेटिंग दें।

    उन्होंने अब सलमान खान से इस मुद्दे हस्तक्षेप करने का निवेदन किया है। उन्होंने ट्विटर पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'यदि यह सलमान सर के किसी करीबी के साथ हुआ होता तो क्या वह कोई कदम नहीं उठाते? तो फिर वह हम पीड़ित महिलाओं के भाईजान क्यों नहीं बन सकते?'

    मंदाना करीमी

    साजिद के चलते मंदाना करीमी ने छोड़ा बॉलीवुड

    मंदाना ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, "सिर्फ कुछ महिलाएं ही थीं जो आगे आईं और अपनी बात कही। कार्रवाई क्या हुई? इनका बहिष्कार कौन कर रहा है? कुछ नहीं होने वाला है। हम एक बड़ी इंडस्ट्री में हैं जहां कर कोई किसी की मां, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड या पति है। यह ऐसा है कि तुम मेरी पीठ खरोंचो, मैं तुम्हारी।"

    साजिद को यह मौका मिलने से निराश मंदाना ने बॉलीवुड में काम नहीं करने का फैसला लिया है।

    दिल्ली महिला आयोग

    साजिद का बिग बॉस में होना दुर्भाग्यपूर्ण- दिल्ली महिला आयोग

    कुछ दिन पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को साजिद को शो से बाहर करने के लिए पत्र लिखा था।

    स्वाति ने लिखा था कि साजिद को 'बिग बॉस' में मौका मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साबित होता है कि मनोरंजन जगत के पुरुष अपने अपराधों से आसानी से बच सकते हैं। वहीं यह उन महिलाओं के प्रति भी असम्मान है जिन्होंने अपना करियर दांव पर लगाकर उनके खिलाफ शिकायत की।

    नाराजगी

    साजिद को बाहर करने के लिए शुरू हुई थी ऑनलाइन याचिका

    गायिका सोना महापात्रा भी साजिद की एंट्री पर सवाल उठाए हैं।

    वहीं उर्फी जावेद ने लिखा था, 'क्या हम ऐसे लोगों को सपोर्ट करना बंद कर सकते हैं? मुझे विश्वास नहीं होता साजिद को रोज टीवी पर देखकर उन लड़कियों पर क्या बीतती होगी।'

    लोकप्रिय हस्तियों के अलावा सोशल मीडिया पर आम लोग भी बिग बॉस पर फूट पड़े हैं।

    कुछ दिन पहले ही साजिद को शो से बाहर करने के लिए एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की गई थी।

    समर्थन

    सजा काट चुके हैं साजिद, अब आजीविका कमाने का है हक- FWICE

    सारे विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज (FWICE) ने साजिद का समर्थन किया है।

    फेडरेशन ने साजिद के समर्थन में अनुराग को चिट्ठी लिखी। फेडरेशन का कहना है कि साजिद सजा के तौर पर मनोरंजन जगत में एक साल का प्रतिबंध काट चुके हैं। अब उन्हें अपना करियर बनाने और अपनी आजीविका कमाने का पूरा हक है। इसलिए 'बिग बॉस' में उनकी हिस्सेदारी में कुछ गलत नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    साजिद खान
    दिल्ली महिला आयोग
    बिग बॉस 16

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बिग बॉस

    क्या 'बिग बॉस 15' में एंट्री करने वाली हैं राखी सावंत? टीवी जगत की खबरें
    'बिग बॉस 15' में हुई राखी सावंत के पति की एंट्री, देखिए प्रोमो टीवी जगत की खबरें
    'बिग बॉस 15' में बतौर मेहमान नजर आ सकती हैं शहनाज गिल कलर्स TV
    क्या जल्द शादी करने वाले हैं अली गोनी और जैस्मिन भसीन? सेलिब्रिटी गॉसिप

    साजिद खान

    सात साल बाद कॉमेडी फिल्म से निर्देशन में वापसी करेंगे साजिद खान बॉलीवुड समाचार
    साजिद खान की '100%' में दिखेंगे जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल रितेश देशमुख
    क्या सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगे साजिद खान? सलमान खान
    बिग बॉस 16: सॉरी बोलकर फंसी टीना, मान्या और सौंदर्या, सारे काम करने की मिली सजा मनोरंजन

    दिल्ली महिला आयोग

    SBI ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को माना 'अयोग्य', महिला आयोग का नोटिस निर्मला सीतारमण
    दिल्ली: युवक ने नगर निगम की स्कूल में घुसकर किया दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न दिल्ली
    दिल्ली: होमवर्क न करने पर मासूम को हाथ-पैर बांधकर भीषण गर्मी में छत पर लिटाया दिल्ली पुलिस
    राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही दिल्ली

    बिग बॉस 16

    सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? राज कुंद्रा
    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित? सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025