NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सनी देओल
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सनी देओल

    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सनी देओल
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 19, 2022, 11:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सनी देओल
    बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्में जिन्हें ठुकरा चुके हैं सनी देओल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsunnydeol)

    अभिनेता सनी देओल पर्दे पर अपने तेज तर्रार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1983 में फिल्म 'बेताब' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। सनी का जन्म 19 अक्टूबर, 1956 को हुआ था। आज वह अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में सनी के 'ये ढाई किलो का हाथ', 'तारीख पे तारीख', 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' जैसे डायलॉग्स प्रसिद्ध हैं। सनी कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में ठुकरा भी चुके हैं। आइए, आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    दीवाना

    'दीवाना' फिल्म 1992 में आई थी। इस फिल्म से ही सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर नजर आए थे। उस वक्त ऋषि वाला किरदार सनी को ऑफर किया गया था। कई अन्य फिल्मों में व्यस्त होने के कारण सनी ने यह भूमिका ठुकरा दी थी। यह उस साल की हिट फिल्म साबित हुई थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    बादल

    साल 2000 की इस लोकप्रिय फिल्म में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में नजर आए थे। हालांकि, बॉबी से पहले यह फिल्म सनी को ऑफर हुई थी। समय की कमी के कारण सनी ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था और निर्माताओं को अपने भाई बॉबी का नाम सुझाया जिस पर वे राजी हो गए। फिल्म में नकारात्मक किरदार में अमरीश पुरी नजर आए थे। इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

    पुकार

    2000 की फिल्म 'पुकार' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल से पहले सनी इस फिल्म का हिस्सा थे। हालांकि, उनकी फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी से अनबन हो गई थी और वह फिल्म से बाहर हो गए थे। इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार समारोह में अनिल ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    लज्जा

    2001 की इस महिला केंद्रित फिल्म के केंद्र में तीन महिला किरदार थीं जिनकी भूमिका माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी ने निभाई थी। पुरुष कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अजय देवगन और अनिल कपूर नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अजय देवगन का किरदार सनी के लिए लिखा गया था। हालांकि, कुछ कारणों से सनी फिल्म का हिस्सा नहीं बने। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

    सम्राट पृथ्वीराज

    'सम्राट पृथ्वीराज' इस साल जून में रिलीज हुई थी। निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग 10 साल पहले तैयार कर ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए उन्होंने सनी को चुना था। हालांकि, तब उन्हें फिल्म के लिए कोई निर्माता नहीं मिल रहा था। आखिरकार जब फिल्म को YRF ने लिया तो सनी इस फिल्म से बाहर हो गए। 1993 की फिल्म 'डर' के बाद से ही सनी और YRF में अनबन चल रही है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बड़े पर्दे के अलावा सनी राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वह पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़कर लोकसभा सांसद बने।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष
    सनी देओल

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन

    शाहरुख खान

    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म पठान फिल्म
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    अमेरिकी पत्रकार ने टॉम क्रूज से की शाहरुख खान की तुलना, भड़के प्रशंसक  पठान फिल्म

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    जन्मदिन विशेष: बस स्टैंड पर चमकी थी जैकी श्रॉफ की तकदीर, जानिए अनसुनी बातें जैकी श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा

    सनी देओल

    'गदर 2' से सनी का फर्स्ट लुक रिलीज, हथौड़ा लिए गुस्से में नजर आए तारा सिंह अमीषा पटेल
    'गदर 2' के बाद सनी देओल लाएंगे 'जिसने लाहौर नहीं देखा', राजकुमार संतोषी से मिलाए हाथ बॉलीवुड समाचार
    सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' इस दिन सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज गदर फिल्म
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023