NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 22, 2022, 07:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं परिणीति चोपड़ा
    इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं परिणीति

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 2011 में 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद 2012 की फिल्म इशकजादे से वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुईं। उन्होंने 'हंसी तो फसी', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'मेरी प्यारी बिंदु' जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी अभिनेत्रियों में से एक परिणीति 22 अक्टूबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। नजर डालते हैं परिणीति की आने वाली फिल्मों पर।

    ऊंचाई

    सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में परिणीति एक ट्रेक संचालक की भूमिका में नजर आएंगी। इस किरदार में वह चार बुजुर्गों को एवरेस्ट फतह कराती नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में पूरी हो गई थी। राजश्री प्रोडक्शन ने इस फिल्म को मुंबई, नेपाल, लखनऊ, आगरा और कानपुर जैसी जगहों पर शूट किया गया है। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।

    कैपसूल गिल

    2019 की फिल्म 'केसरी' के बाद परिणीति एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। अक्षय और परिणीति की यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल पर आधारित है। 1989 की एक दुर्घटना में उन्होंने कोल माइन में फंसे कर्मियों की बहादुरी से जान बचाई थी। कुछ समय पहले परिणीति और अक्षय की लंदन से फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई थीं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

    इम्तियाज अली की फिल्म का हिस्सा हैं परिणीति

    परिणीति चोपड़ा ने इम्तियाज अली की एक फिल्म साइन की है। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। चर्चा है कि यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। 1988 में 27 साल की उम्र में उनकी पत्नी के साथ हत्या कर दी गई थी। इम्तियाज की इस फिल्म के लिए परिणीति ने रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐनिमल' को शूटिंग के पहले दिन छोड़ दिया था जिसके बाद फिल्म में रश्मिका मंदाना को लिया गया।

    सनकी

    IMDb के अनुसार परिणीति के हिस्से में अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सनकी' का भी हिस्सा है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन के मुख्य भूमिका में होने की चर्चा है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसकी कहानी एक रिटायर्ड पुलिस अफसर पर आधारित है। एक मामले की जांच के दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है और उसे रिटायर होना पड़ता है। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स प्रोड्यूस कर रही है।

    हाल ही में रिलीज हुई है 'कोड नेम तिरंगा'

    इन फिल्मों के अलावा परिणीति की 'कोड नेम तिरंगा' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। यह एक स्पाई ऐक्शन ड्रामा है जिसे रिभू दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में परिणीति एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आई हैं। इस फिल्म में परिणीति का ऐक्शन देखने को मिला है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों ने भी खारिज कर दिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    परिणीति चोपड़ा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण
    त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें  त्वचा की देखभाल

    बॉलीवुड समाचार

    कॉमेडी फिल्म 'द क्रू' में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    इब्राहिम खान की अभिनय में एंट्री, फरवरी से शुरू करेंगे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इब्राहिम अली खान
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा बने राहुल मित्रा, कैमियो रोल में आएंगे नजर इम्तियाज अली
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज नेटफ्लिक्स

    आगामी फिल्में

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनेगी एक और बायोपिक, सब्बीर कुरैशी करेंगे निर्देशन बायोपिक
    करीना कपूर खान ने खत्म की डिजिटल डेब्यू फिल्म 'द भक्ति ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग करीना कपूर
    सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान सारा अली खान
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023