NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जानिए सीरियल किलर साइनाइड मोहन के बारे में, जिससे प्रेरित है 'दहाड़' की कहानी
    जानिए सीरियल किलर साइनाइड मोहन के बारे में, जिससे प्रेरित है 'दहाड़' की कहानी
    मनोरंजन

    जानिए सीरियल किलर साइनाइड मोहन के बारे में, जिससे प्रेरित है 'दहाड़' की कहानी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 16, 2023 | 04:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जानिए सीरियल किलर साइनाइड मोहन के बारे में, जिससे प्रेरित है 'दहाड़' की कहानी
    कौन है सीरियल किलर 'साइनाइड मोहन'?

    सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा की वेब सीरीज 'दहाड़' काफी समय से चर्चा में है। यह सीरीज 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं और विजय वर्मा एक सीरियल किलर के किरदार में नजर आ रहे हैं। शो में विजय का यह किरदार दिल दहला देने वाला है। आइए आपको बताते हैं सीरियल किलर 'साइनाइड मोहन' के बारे में, जिससे यह किरदार प्रेरित है।

    साइनाइड खिलाकर की 20 युवतियों की हत्या 

    'दहाड़' में विजय वर्मा का किरदार आनंद दरअसल सीरियल किलर मोहन कुमार से प्रेरित है। मोहन कुमार ने 2003 से 2009 के बीच कर्नाटक में करीब 20 युवतियों का कत्ल किया था। वह इन युवतियों को साइनाइड खाने पर मजबूर करता था, जिससे ये हत्याएं आत्महत्या लगें। प्रेस में मोहन कुमार 'साइनाइड मोहन' नाम से जाना जाने लगा। मोहन पेशे से स्कूल टीचर था और बिल्कुल सीधे-सादे परिवार से ताल्लुक रखता था। ऐसे में उस पर शक होना मुश्किल था।

    ऐसे देता था जुर्म को अंजाम

    मोहन पहले लड़कियों से दोस्ती करता था। उनकी तारीफ करके उन्हें इंप्रेस करता था और धीरे-धीरे उनका दिल जीत लेता था। वह इन लड़कियों से बिना दहेज के शादी करने का वादा करता था। ऐसे में लड़कियां भी उसके झांसे में आ जाती थीं। वह इन लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाता था, जिसके बाद उन्हें एक गर्भ निरोधक गोली खाने के लिए देता था। ये गोलियां असल में साइनाइड होती थीं।

    मोहन पर नहीं होता था किसी को शक

    अकसर ये लड़कियां मोहन के साथ शादी के लिए घर से कपड़े और गहने लेकर भागी होती थीं। हत्या के बाद वह लड़कियों के पैसे और गहने लेकर चला जाता था और नई लड़की को झांसे में लेना शुरू करता था। वह लड़कियों के परिवारवालों से कोई संपर्क नहीं करता था। ऐसे में जब लड़कियां गायब होती थीं, तो उस पर किसी को शक नहीं होता था। मोहन ने इस तरह से करीब 20 लड़कियों की हत्या की थी।

    मिल चुकी है उम्रकैद और फांसी की सजा

    2009 में कर्नाटक के मैंगलोर में अनीता नाम की लड़की के हत्या के बाद पुलिस ने अन्य हत्याओं के तार जोड़े और मोहन तक पहुंच गई। 2013 में 3 हत्याओं के मामले मैंगलोर कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। 2020 में हत्या के आखिरी मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल वह जेल में बंद है। 'दहाड़' के कारण साइनाइड मोहन के अपराध एक बार फिर से चर्चा में हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विजय वर्मा
    सोनाक्षी सिन्हा
    लेटेस्ट वेब सीरीज

    विजय वर्मा

    सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का ट्रेलर जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वेब सीरीज सोनाक्षी सिन्हा
    विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते पर गुलशन देवैया ने लगाई मुहर, कही ये बात  तमन्ना भाटिया
    सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का टीजर जारी, विजय वर्मा की भी दिखी झलक  सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब और कहां देखें सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा

    'दहाड़' के जरिए सोनाक्षी सिन्हा ने पूरा किया पिता शत्रुघ्न सिन्हा का अधूरा सपना, जानिए कैसे  शत्रुघ्न सिन्हा
    सोनाक्षी लगाएंगी 'दहाड़', शेरनी बनकर लौटेंगी सुष्मिता; OTT पर दिखेंगे महिलाओं के अलग-अलग रूप सुष्मिता सेन
    सोनाक्षी सिन्हा से पहले OTT पर खाकी वर्दी में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया दमखम OTT प्लेटफॉर्म
    अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला दृश्य आया सामने  अक्षय कुमार

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    सुनील शेट्टी की नई सीरीज 'हंटर' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज सुनील शेट्टी
    मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' से पहले देखें ये वेब सीरीज, फैमिली ड्रामे से हैं भरपूर मनोज बाजपेयी
    हीरामंडी की असली कहानी क्या है, जिसे पर्दे पर उतारने जा रहे संजय लीला भंसाली?  हीरा मंडी
    गुरमीत चौधरी आगामी वेब सीरीज में निभाएंगे महाराणा प्रताप का किरदार, टीजर जारी गुरमीत चौधरी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023