NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में
    मनोरंजन

    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में

    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 14, 2022, 09:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में
    जानिए कपूर खानदान के बारे में

    'कपूर खानदान', हिंदी सिनेमा का ऐसा खानदान, जिसकी चार पीढ़ियां फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। इसकी शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के इतिहास में कपूर खानदान को प्रमुख स्थान दिया। पृथ्वीराज के बाद उनके बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने कमान संभाली। शम्मी-शशि ने अभिनय की दुनिया में झंडे गाड़े, वहीं राज ने भारतीय सिनेमा को विदेश तक पहुंचाया। आइए राज के जन्मदिवस के मौके पर उनके परिवार के बारे में जानें।

    जानिए राज कपूर के बारे में

    राज का जन्म आज ही के दिन सन 1924 में पेशावर (अब पाकिस्तान में) पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था। राज, एक महान अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे निर्देशक और निर्माता भी थे। उन्होंने साल 1947 में आई फिल्म 'नील कमल' से बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। एक साल बाद यानी 1948 में अभिनेता ने आरके फिल्म्स नाम से अपना स्टूडियो शुरू किया और सबसे कम उम्र के फिल्म निर्देशक बन गए।

    पांच बच्चों के पिता थे राज

    राज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेता ने फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता शुरुआत करने से पहले ही कृष्णा मल्होत्रा से शादी कर ली थी। दोनों पांच बच्चों के माता-पिता बने, जिसमें तीन बेटे- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर और दो बेटियां- रितु नंदा और रीमा जैन शामिल हैं। सबसे बड़े बेटे रणधीर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बबीता से शादी की। दोनों की दो बेटियां- करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान हैं।

    करिश्मा और करीना का परिवार

    करीना और करिश्मा, दोनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और सफलता हासिल की। अभिनेता रणधीर की बड़ी बेटी करिश्मा ने अभिनय की दुनिया में कदम जमाने के बाद दिल्ली के उद्योगपति संजय कपूर से शादी की और बेटी समायरा व बेटा कियान को जन्म दिया। वहीं, करीना ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। करीना और सैफ के दो बेटे- तैमूर और जेह अली खान हैं।

    राज के दूसरे बेटे ऋषि का परिवार

    राज के दूसरे बेटे दिवंगत अभिनेता ऋषि ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा नीतू कपूर से शादी की। दोनों, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के माता-पिता बने। रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की और बेटी समारा साहनी को जन्म दिया। वहीं, रणबीर ने हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ सात फेरे लिए। दोनों की हाल ही में प्यारी सी बेटी राहा हुई है।

    जानिए राज के सबसे छोटे बेटे राजीव के बारे में

    राज के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने कई सारी फिल्मों में काम किया और नाम कमाया। राजीव ने साल 2001 में आर्किटेक्ट आरती सबरवाल से शादी की। हालांकि, दोनों की शादी लम्बे समय तक चल नहीं पाई और साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि दोनों की कोई संतान नहीं है। वहीं, राजीव ने इसी साल 9 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    ऐसा है राज की बेटियों का परिवार

    अब बात करते हैं राज की बेटियों की। अभिनेता की बड़ी बेटी रितु ने इंडस्ट्रियलिस्ट राजन नंदा से शादी की थी। दोनों, बेटे निखिल नंदा और बेटी नताशा नंदा के माता-पिता बने। बेटे निखिल नंदा ने महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा से शादी की। दोनों ने बेटी नव्या नवेली नंदा व बेटे अगस्त्य नंदा का स्वागत किया। वहीं, राज की छोटी बेटी रीमा ने इंवेस्टमेंट बैंकर मनोज जैन से शादी कर अरमान और आदर जैन को जन्म दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर
    रणबीर कपूर
    करीना कपूर

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया को झटका, पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे कैमरून ग्रीन  कैमरून ग्रीन
    ट्विटर क्रिएटर्स को देगी विज्ञापन से होने वाली कमाई का हिस्सा, एलन मस्क ने किया ऐलान   ट्विटर

    बॉलीवुड समाचार

    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    ऋषि कपूर

    'द रोमांटिक्स' में दिखाया जाएगा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का इंटरव्यू, 14 फरवरी को होगी रिलीज  यशराज फिल्म्स
    दिवंगत ऋषि कपूर के ये शानदार डायलॉग जुबां पर रहेंगे हमेशा कायम सेलिब्रिटी गॉसिप
    ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार विराट कोहली
    'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बोले- काश फिल्म देखने के लिए पिता जिंदा होते बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पहला गाना 'तेरे प्यार में' जारी श्रद्धा कपूर
    फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का श्रद्धा कपूर
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  आलिया भट्ट

    करीना कपूर

    कॉमेडी फिल्म 'द क्रू' में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    करीना कपूर खान ने खत्म की डिजिटल डेब्यू फिल्म 'द भक्ति ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    करीना कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर दिया बयान, बोलीं- फिल्में नहीं होंगी तो मनोरंजन कैसे होगा? बायकॉट ट्रेंड
    आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' क्रिसमस पर टीवी पर होगी प्रसारित आमिर खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023