LOADING...
कौन हैं 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहीं खानजादी, घर से भाग चुकीं 5 बार
जानिए 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहीं खानजादी के बारे में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamkhanzaadi)

कौन हैं 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहीं खानजादी, घर से भाग चुकीं 5 बार

लेखन मेघा
Nov 04, 2023
01:13 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन के साथ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आए दिन प्रतियोगियों के बीच विवाद देखने को मिल रहा है तो वीकेंड पर सलमान खान उन्हें फटकार लगाते नजर आते हैं। इस बार पहले दिन से ही लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो अब रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी, अभिषेक कुमार के साथ नजदीकियों के चलते चर्चा में हैं। आइए अब खानजादी के बारे में जानते हैं।

शो

कई बार शो में हुआ खानजादी का झगड़ा

खानजादी जब से शो का हिस्सा बनी हैं और उनका प्रतिभागियों से झगड़ा होता रहता है। पहले हफ्ते में सोनिया बंसल, जिग्ना और रिंकू से खाना बनाने को लेकर लड़ाई हुई तो मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी से भी उनका विवाद हुआ। खानजादी की कई बार अभिषेक से भी लड़ाई हुई है, लेकिन अब दोनों करीब आ रहे हैं। ऐसा अभिषेक की पूर्व प्रेमिका ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ के शो में आने के बाद से हुआ है।

परिचय

जानिए खानजादी के बारे में

खानजादी रैपर और सिंगर हैं, जो असम से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अफगानिस्तान से हैं तो मां भारतीय हैं। खानजादी ने संगीत में किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं ली है। उन्होंने खुद ही अपनी मेहनत के दम पर एक रैपर के रूप में पहचान बनाई है। बचपन से गाना लिखने का शौक रखने वाली खानजादी घर से भागकर मुंबई आई थीं। रिपोर्ट की मानें तो अपने सपने पूरा करने के लिए वह 5 बार घर से भाग चुकी हैं।

Advertisement

पहचान

'हसल 2.0' से मिली पहचान

खानजादी को 'बिग बॉस 17' से पहले पहचान MTV के शो 'हसल 2.0' से मिली थी। इस शो में उन्होंने कई रैप गाए और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गाने 'तराजू', 'आजादी', 'लेडी डॉन' और 'नो बाउंड्रीज' को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा खानजादी अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिस पर उन्होंने अपने 2 वीडियो साझा किए हैं। अभी तक यूट्यूब पर उनके चैनल को 7 हजार से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है।

Advertisement

अफेयर

जैद संग रिश्ते को लेकर चर्चा में आई थीं खानजादी 

'हसल 2.0' के बाद खानजादी 'बिग बॉस OTT 2' के प्रतियोगी जैद हदीद के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई थीं। खानजादी को कई बार दुबई के रहने वाले मॉडल और अभिनेता जैद के साथ देखा गया और उनका नाम जोड़ा गया। खानजादी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने जैद को अपना बायफ्रेंड बताते हुए 'बिग बॉस OTT 2' में ही नजर आई आकांक्षा पुरी को जैद से दूर रहने की सलाह दी थी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

खानजादी से पहले रैपर एमसी स्टैन 'बिग बॉस 16'का हिस्सा बने और ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। इनके अलावा राहुल वैद्य, जान कुमार सानू, अनूप जलोटा और नेहा भसीन जैसे बेहतरीन गायक भी बिग बॉस के घर में नजर आ चुके हैं।

Advertisement