केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी की तारीख सामने आई , दक्षिण भारतीय परंपरा में लेंगे फेरे
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अब कपल की शादी की तारीख सामने आ गई है। खबरों की मानें तो इन दोनों की शादी की रस्में अगले साल 21 से 23 जनवरी के बीच होने वाली हैं।
पिंकविला को एक सूत्र ने बताया कि कपल दिसंबर के अंत तक अपने करीबी लोगों को शादी का निमंत्रण भेजेगा।
हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट
हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम साउथ रीति-रिवाजों में होंगे
शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में होगी।
सूत्र ने आगे बताया कि ये दोनों दक्षिण भारतीय परंपरा में अपना ब्याह रचाने वाले हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम साउथ रीति-रिवाजों के अनुसार किए जाएंगे।
शादी में उनके परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया जाएगा।
राहुल ने शादी के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से छुट्टी भी ले ली है।