NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुंबई में किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    मुंबई में किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट

    मुंबई में किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 22, 2022, 12:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई में किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी- रिपोर्ट
    किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे केएल राहुल-अथिया शेट्टी

    क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। फैंस इन दोनों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब सुनने में आ रहा है कि दोनों ने शादी से पहले एक अहम फैसला लिया है। खबरों की मानें तो राहुल और अथिया मुंबई में एक किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं।

    बांद्रा के कार्टर रोड अपार्टमेंट में शिफ्ट होगा कपल

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल और अथिया शादी से पहले मुंबई में एक किराए के मकान में शिफ्ट होंगे। कहा जा रहा है कि यह कपल बांद्रा के कार्टर रोड अपार्टमेंट में साथ रहने के लिए तैयार है। उनका अपार्टमेंट 4BHK का होगा, जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इस घर में ऐशो-आराम की तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस नए घर में शिफ्ट होने के साथ ही उनकी बॉन्डिंग और मजबूत होगी।

    अपार्टमेंट के लिए चुकाना होगा 10 लाख रुपये प्रति महीना किराया

    अपने नए अपार्टमेंट के लिए यह कपल 10 लाख रुपये प्रति महीना किराया चुकाएगा। इसे भारी-भरकम रेंट कहा जा सकता है, क्योंकि यह अपार्टमेंट मुंबई के रिहाइशी इलाके में स्थित है। बांद्रा में ही सिनेमा जगत के अन्य हस्तियों के घर भी हैं। अथिया और राहुल अक्सर साथ में छुट्टियां मनाने हैं। इस तरह का कयास लगाया जा रहा है कि दोनों खाली समय में इस अपार्टमेंट में अपना समय बिताएंगे।

    इस साल की सर्दियों तक सात फेरे लेंगे राहुल-अथिया

    ऐसी खबरें आई थीं कि राहुल और अथिया इस साल की सर्दियों में शादी रचा लेंगे। सूत्र ने बताया था कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभिनेता सुनील का जन्म मैंगलुरु के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था और वह एक दक्षिण भारतीय हैं। उनके होने वाले दामाद राहुल भी मैंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए चर्चा है कि राहुल-अथिया की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा में होगी।

    तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा कपल

    यह कपल हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर मुखर रहा है। दोनों ने कभी अपने प्यार को छुपाया भी नहीं। पिछले साल ही अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब लंदन में इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज के दौरान राहुल ने BCCI के डॉक्युमेंट्स में अथिया को अपना पार्टनर बताया था, तभी से दोनों की प्रेम कहानी की चर्चा होने लगी।

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अथिया

    अथिया ने 2015 में 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मुबारकां' और 'नवाबजादे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। अथिया अभी तक फिल्मों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई हैं। वहीं, वर्तमान में राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से IPL खेल रहे हैं। वह LSG के कप्तान के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    क्रिकेटर और हिरोइन की जोड़ी हिट रही है। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी रचा चुके हैं। पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह और गीता बसरा भी लोकप्रिय कपल है। जहीर खान-सागरिका घाटगे भी लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के रिश्ते में बंधे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अथिया शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ा, कई राज्यों को मौसम विभाग की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर 12 जनवरी को होगा रिलीज कार्तिक आर्यन
    सफेद कद्दू को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ तनाव
    रणजी ट्रॉफी: उड़ीसा के शांतनु मिश्रा ने लगाया अपना पहला दोहरा शतक घरेलू क्रिकेट

    अथिया शेट्टी

    केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी की तारीख सामने आई , दक्षिण भारतीय परंपरा में लेंगे फेरे केएल राहुल
    जनवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल-अथिया? BCCI ने दी छुट्टियों को मंजूरी केएल राहुल
    राहुल-अथिया की शादी पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, बोले- समय मिलते ही होगी शादी बॉलीवुड समाचार
    रणबीर से करीना तक, इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023