मोहनलाल की रीस्टोर की गई क्लासिक फिल्म 'किरीडम' जुलाई में करेगी वापसी, फैंस हुए खुश
मोहनलाल अभिनीत 1989 की मशहूर मलयालम फिल्म 'किरीडम' अगले महीने दुनिया भर में फिर से रिलीज होने जा रही है। NFDC-NFAI ने इस फिल्म को रिस्टोर किया है।
पिछले साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इसकी एक खास स्क्रीनिंग भी की गई थी। अब यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी।
सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही हाइजिन ग्लोबल वेंचर्स इसकी रिलीज की सही तारीख का ऐलान करेगा।
'किरीडम' ने मोहनलाल को राष्ट्रिय पुरस्कार दिलाया
इस क्लासिक फिल्म को एक सुरक्षित 35mm प्रिंट के सहारे रिस्टोर किया गया है, क्योंकि इसका असल कैमरा नेगेटिव खराब हो गया था।
मोहनलाल ने सिनेमा के इस महत्वपूर्ण इतिहास को बचाने के लिए NFDC-NFAI की इस कोशिश की तारीफ की है।
सि.बी. मलयिल के निर्देशन में बनी 'किरीडम' सिर्फ मोहनलाल के करियर की एक बड़ी फिल्म नहीं है, बल्कि सेतुमाधवन का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपने 6 राष्ट्रिय पुरस्कार में से एक भी इसी फिल्म के लिए मिला था। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे किस्मत एक नौजवान के सपनों को बदल सकती है।
'गिर्दिश' के नाम से इसका हिंदी रीमेक भी बन चुका है। अब दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों को इसे बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का मौका मिलेगा।