Loading...
किम कार्दशियन का 50 करोड़ का डकैती केस खत्म, हर्जाने में क्यों मिला सिर्फ 1 यूरो?
किम कार्दशियन ने जीता डकैती केस

किम कार्दशियन का 50 करोड़ का डकैती केस खत्म, हर्जाने में क्यों मिला सिर्फ 1 यूरो?

Sep 16, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

पेरिस की एक अदालत ने 2016 के चर्चित बंदूक की नोक पर हुए गहने चोरी के मामले में अमेरिकी स्टार किम कार्दशियन के हक में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उन्हें हर्जाने के तौर पर 1 यूरो (लगभग 90 रुपये) देने का आदेश दिया है। दिलचस्प बात यह है कि किम कार्दशियन ने खुद कोर्ट से सिर्फ 1 यूरो के सांकेतिक मुआवजे की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

बयान

"1 यूरो पैसों के लिए नहीं न्याय के लिए था"

किम कार्दशियन ने 2016 की दर्दनाक डकैती मामले में आए अदालत के फैसले पर राहत जताई है।

उन्होंने और उनकी स्टाइलिस्ट सिमोन हारोचे ने फ्रांसीसी न्याय प्रणाली का आभार व्यक्त किया। किम ने इस घटना को अपनी जिंदगी का सबसे भयानक अनुभव बताया।

उन्होंने कहा कि 1 यूरो का मुआवजा पैसों के लिए नहीं, बल्कि न्याय और जवाबदेही तय करने के लिए था। अब वो इस गहरे सदमे से उबरकर जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं।

मुआवजा

होटल रिसेप्शनिस्ट को मिला सवा करोड़ रुपये का मुआवजा

पेरिस की अदालत ने घटना के समय 'होटल डी पौरटेल्स' में मौजूद पूर्व रिसेप्शनिस्ट को सवा करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

2 अक्टूबर, 2016 को फैशन वीक के दौरान जब डकैतों ने किम कार्दशियन को निशाना बनाया था, तब वो इसी होटल में ठहरी थीं। इस खौफनाक वारदात से रिसेप्शनिस्ट को गहरा मानसिक सदमा पहुंचा था, जिसके लिए उसने 5.5 लाख यूरो के मुआवजे की मांग की थी। उसके वकील ने फैसले को बड़ी जीत बताया।

ADVERTISEMENT

बयान

अदालत के फैसले पर क्या बोलीं किम?

दोषियों को सजा मिलने के बाद किम ने बयान जारी कर फ्रांसीसी अधिकारियों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि न्याय के लिए की गई ये कार्रवाई उनके लिए बेहद मायने रखती है। किम ने इस डकैती को अपनी जिंदगी का सबसे भयानक अनुभव बताया, जिसने उन पर और उनके परिवार पर गहरा असर छोड़ा।

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि वो इस खौफनाक वारदात को कभी नहीं भूल सकतीं, लेकिन वो न्याय प्रणाली और बदलाव पर विश्वास रखती हैं।

ADVERTISEMENT

वारदात

किम को बंधक बनाकर गहने लूट ले गए थे लुटेरे

पेरिस की अदालत ने किम की स्टाइलिस्ट सिमोन हारोचे को भी उनकी मांग के मुताबिक 1 यूरो का सांकेतिक मुआवजा दिया, जो डकैती के वक्त वहीं मौजूद थीं।

साथ ही, वारदात वाले होटल को 50,000 यूरो देने का आदेश दिया गया।

पूरा मामला 2016 का है, जब पुलिस की वर्दी में आए लुटेरों ने किम को बंधक बनाकर करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के गहने लूट लिए थे, जिसमें उनकी बेहद कीमती हीरे की अंगूठी भी शामिल थी।

ADVERTISEMENT