कियारा आडवाणी ने की 'टॉक्सिक' में अपनी भूमिका पर बात, किया ये बड़ा खुलासा
कियारा अडवाणी ने बताया है कि आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नदिया का उनका किरदार अब तक का सबसे ज्यादा संतुष्टि देने वाला रहा है।
इस फिल्म को गीतू मोहंदास ने निर्देशित किया है और इसमें यश दौहरी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और गीतू के नरेशन ने कियारा को तुरंत अपनी ओर खींच लिया।
दरअसल, उनके किरदार (नदिया) में जो गहराई थी, उसी ने कियारा को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। कियारा बताती हैं कि गीतू के नरेशन ने उन्हें सचमुच मंत्रमुग्ध कर दिया था।
कियारा ने 'टॉक्सिक' में नदिया की जटिलताओं को समझाया
कियारा ने नदिया के किरदार को ताकत, कमजोरी, पागलपन और अलगाव का मिला-जुला रूप बताया। उनके मुताबिक, 'यह ऐसा किरदार था जिसके लिए कोई भी अभिनेता तरसता है'।
इस किरदार की तैयारी के लिए कियारा ने सबसे पहले नदिया के जज्बातों को समझा, उसके बाद उन्होंने अपने हाव-भाव और आवाज पर काम किया।
कियारा ने अपनी सह-कलाकारों नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सूतारिया और रुक्मिणी वासंथ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन सभी ने फिल्म के सिनेमैटिक यूनिवर्स में कुछ अनोखा योगदान दिया है।
फिल्म 'टॉक्सिक' को वैसे तो कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, लेकिन यह हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।