यश की 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी का बर्थडे पोस्टर सामने आया, लुक देख फैंस के उड़े होश
अभिनेत्री कियारा आडवाणी को उनके जन्मदिन पर एक जबरदस्त तोहफा मिला है। उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया पोस्टर जारी किया गया है।
इसमें कियारा 'नदिया' नाम के किरदार में लाल रंग के एक शानदार लुक में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को गीता मोहनदास ने निर्देशित किया है और इसमें उनके साथ सुपरस्टार यश भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है।
2 भाषाओं में हुई 'टॉक्सिक' की शूटिंग
'टॉक्सिक' को कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। बाद में इसे कई और भाषाओं में डब भी किया जाएगा।
इस फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वासंथ जैसे जाने-माने कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के टीजर 'लेडीज एंड लेडीज' में महिला किरदारों पर खास ध्यान दिया गया है, जबकि गाना 'तबाही' यश और कियारा की केमिस्ट्री को दमदार तरीके से दिखाता है।
इस फिल्म का म्यूजिक विशाल मिश्रा, रवि बसरूर और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।