LOADING...
कियारा आडवाणी मां बनने के संघर्ष पर रो पड़ीं, बोलीं- आसान नहीं होता खुद को संभालना
कियारा आडवाणी हुईं भावुक, साझा किया मां बनने का अनुभव

कियारा आडवाणी मां बनने के संघर्ष पर रो पड़ीं, बोलीं- आसान नहीं होता खुद को संभालना

May 10, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में अपनी बेटी सरायाह के जन्म के बाद के मुश्किल दौर को याद कर भावुक हो गईं। एक हालिया इंटरव्यू में कियारा ने अपने प्रसव के बाद के संघर्ष पर खुलकर बात की और बताया कि मां बनने के बाद एक महिला की पहचान किस कदर बदल जाती है। इस दौरान वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने मातृत्व के उस पहलू को साझा किया, जिस पर अक्सर चर्चा नहीं होती।

दर्द

"प्रसव के बाद के दर्द पर कोई बात नहीं करता"

पिछले साल पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी नन्हीं बेटी का स्वागत करने वाली कियारा जीवन के इस बड़े बदलाव को याद करते हुए रो पड़ीं। हाल ही में वो राज शमानी के लेटेस्ट पॉडकास्ट एपिसोड में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, "प्रसव के बाद की स्थिति के बारे में कोई बात नहीं करता, जबकि इस पर और अधिक बात की जानी चाहिए... यहे(तुरंत बाद का मातृत्व) आपकी पहचान में एक बहुत बड़ा बदलाव लाता है।"

स्थिति

खुद को संभालने में लगे 6 महीने

कियारा बोलीं, "ये एक पूरी तरह से नई दुनिया है और उस पल में उस दौर से गुजर रही महिला के लिए खुद को सहज रखना या खुद पर दया करना बहुत मुश्किल होता है। इसमें समय लगता है। मुझे इसमें 6 महीने लगे हैं। पिछले 6 महीनों में मैंने बस खुद से यही कहा कि अपने आप को समय और सुकून दो। आप दूसरों के लिए इतना कुछ करते हैं कि खुद के साथ अपना रिश्ता भूल जाते हैं।"

Advertisement

वक्त

"बेटी के जन्म के बाद आखिरकार मुझे खुद के लिए समय मिला"

कियारा बोलीं, "वो बातें, जो आपको खुद से कहनी चाहिए। अपनी पूरी जिंदगी मैं दूसरों पर केंद्रित रही हूं, लेकिन मेरी बेटी के पैदा होने के बाद जो चीज बदली है, वो ये है कि आखिरकार मुझे खुद के साथ उस रिश्ते को संवारने का समय मिला। ये उन बातों के बारे में है, जो आपको खुद से कहनी होती हैं। आखिरकार मुझे अपने साथ अपना रिश्ता सुधारने का समय मिला, और शायद ये मेरे लिए सबसे अच्छा काम है।"

Advertisement

बदलाव

कियारा बोलीं- मां बनने के बाद बदल जाती है शख्सियत

अभिनेत्री ने कहा, "34 साल बाद मैंने अपनी सीमाएं तय करना सीखा है। मैंने अपने साथ कठोर या आलोचनात्मक बातें करना बंद कर दिया है, क्योंकि कभी-कभार हम अपने हर काम को लेकर जरूरत से ज्यादा सख्त हो जाते हैं। मैंने डर पर ध्यान न देना भी सीख लिया है। पिछले 6 महीनों में मुझे ये सारी बातें खुद को सिखानी पड़ी हैं।" कियारा के मुताबिक, मां बनने के बाद एक इंसान के रूप में हर चीज बदल जाती है।

खुशखबरी

पिछले साल जुलाई में मां बनी थीं कियारा

सिद्धार्थ और कियारा साल 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल जुलाई, 2025 में उनके घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने 'सरायाह मल्होत्रा' रखा। बेटी के जन्म के बाद कियारा-सिद्धार्थ ने पैपराजी से अपनी बच्ची की निजता का सम्मान करने और उसकी तस्वीरें न लेने का अनुरोध भी किया था। ये जोड़ी साल 2021 में आई करण जौहर की फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ नजर आई थी।

Advertisement