कियारा आडवाणी की ये शानदार फिल्में नहीं देखीं तो क्या देखा, 'टॉक्सिक' से पहले जरूर देखें
क्या है खबर?
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, कियारा इससे पहले भी कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कियारा के बेहतरीन प्रदर्शन वाली फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'लस्ट स्टोरी' और 'कबीर सिंह'
साल 2018 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में कियारा ने जबरदस्त अभिनय किया था। उन्होंने एक ऐसे संवेदनशील विषय को बहुत सहजता, हास्य और भावनात्मक ईमानदारी के साथ पेश किया था, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली।
फिल्म 'कबीर सिंह' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कियारा ने प्रीति का किरदार निभाकर बहुत शोहरत हासिल की। उनकी सादगी भरे और भावनात्मक अभिनय ने फिल्म में ऊर्जा भर दी थी। फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।
#3 & #4
'गुड न्यूज' और 'शेरशाह'
फिल्म 'गुड न्यूज' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कियारा ने मोनिका का किरदार निभाया, जो एक जीवंत और बेहद पारंपरिक पंजाबी महिला है और IVF ट्रीटमेंट करवा रही है। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे।
बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म 'शेरशाह' 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कियारा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की समर्पित साथी डिंपल चीमा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था।
दोनों फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हैं।
जानकारी
#5 'सत्यप्रेम की कथा'
अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा ने ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जो अतीत में हुए हमले के गहरे सदमे से गुजर रही थी। उनके दिल को छू लेने वाले और संवेदनशील अभिनय ने फिल्म में जान डाल दी थी।