'KD: द डेविल' को रिलीज से एक दिन पहले राहत, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी
क्या है खबर?
ध्रुव सरजा और संजय दत्त की बहुचर्चित फिल्म 'KD: द डेविल' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज हो रही है और एक दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दिखाई है। KVN प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात का ऐलान किया है। दरअसल निर्माताओं को सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र न मिलने के कारण रुकावट का सामना करना पड़ रहा था।
प्रमाणपत्र
'KD: द डेविल' को सेंसर से मिला ये प्रमाणपत्र
निर्माताओं ने 'KD: द डेविल' के प्रमाणन का ऐलान करते हुए लिखा, ''A' सर्टिफाइड। रॉ। बेरहम। असली। केडी: द डेविल रिलीज में बस 1 दिन बाकी।' फिल्म को 'A' प्रमाणपत्र मिला है, जिसका मतलब है कि सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग इसे देख सकेंगे। इससे पहले, निर्माताओं को प्रमाणपत्र न मिलने के कारण फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब से हटाना पड़ा था, क्योंकि उसमें कुछ ऐसे दृश्य शामिल थे जिन्हें प्रमाणित नहीं किया गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
‘A’ CERTIFIED 🔥
— KVN Productions (@KvnProductions) April 29, 2026
Raw. Ruthless. Real #KDTheDevil
1 DAY TO GO
Book now: https://t.co/eyfnbt3evs#KD #Dhruvasarja #Prems #KichasudeepInKDTheDevil #April30WorldwideRelease #IndianCinema pic.twitter.com/u42naBqsJk
फिल्म
'KD: द डेविल' के बारे में
1970 के दशक पर आधारित यह एक धमाकेदार पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें कन्नड़ अभिनेता ध्रुव की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। संजय भी इसका हिस्सा हैं। उनके अलावा शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, और रेश्मा नानाइया जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह दर्शकों को थ्रिल, जबरदस्त एक्शन दृश्य और रोमांचक सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का वादा करती है।