Loading...
अमिताभ बच्चन के सामने सुनिधि चौहान ने किसे बताया अपना 'पहला क्रश'? हैरान हुए अभिनेता 
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंची सुनिधि चौहान

अमिताभ बच्चन के सामने सुनिधि चौहान ने किसे बताया अपना 'पहला क्रश'? हैरान हुए अभिनेता 

Aug 20, 2026
07:44 pm

क्या है खबर?

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान मेहमान बनकर आईं। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने मजेदार खुलासा करते हुए अपने 'पहले क्रश' का नाम बताया। सोनी टीवी ने इस बातचीत वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि गायिका ने बताया कि उनका पहला क्रश कोई और नहीं, बल्कि खुद अमिताभ थे। यह सुनकर दिग्गज अभिनेता भी हैरान हुए।

खुलासा

सुनिधि के खुलासे पर अमिताभ ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

वीडियो में सुनिधि, अमिताभ की तारीफ करते हुए कहती हैं, "हमने आपको इतने अलग-अलग अवतारों में देखा है। आप मेरे लिए सांता क्लॉज हैं। आप मेरे पहले क्रश थे।"

उनकी यह बात सुनकर अभिनेता थोड़े से हैरान होते हैं और फिर हंसते हुए कहते हैं, "आपको हम पर क्रश था, ये अब बता रही हैं आप, तब नहीं बताया।"

इसके बाद सुनिधि अमिताभ के लिए उनकी फिल्म 'डॉन' (1978) का लोकप्रिय गाना 'ये मेरा दिल' भी गाती हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT