Loading...
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में प्रतियोगी बनकर आए दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर, देखें प्रोमो
'कौन बनेगा करोड़पति 18' का नया प्रोमो आया

'कौन बनेगा करोड़पति 18' में प्रतियोगी बनकर आए दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर, देखें प्रोमो

Aug 13, 2026
04:25 pm

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने अपने इतिहास में देश के काेने-कोने से लोगों का स्वागत किया है। 18वें सीजन में अमिताभ बच्चन ने दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर गणेश बरैया को हॉट सीट पर बैठने का मौका दिया। इस दौरान उनका छोटा कद ही लोगों के बीच चर्चा का विषय नहीं बना, बल्कि उनका संघर्ष और इच्छाशक्ति भी लोगों को भावुक कर दिया। निर्माताओं ने शो से जुड़े इस एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अनुभव

10 साल की उम्र में मिला था 'सर्कस' का प्रस्ताव

गुजरात के भावनगर स्थित गोरखी गांव के गणेश प्रोमो में बताते हैं कि जब वह 10 साल के थे, तब 'सर्कस' में आने के लिए उन्हें 5 लाख रुपये की पेशकश की गई थी।

मेडिकल काउंसिल ने उनकी करीब 3 फीट लंबाई को आधार बनाकर MBBS में उनका दाखिला रोक दिया था। लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आज वह सरकारी अस्पताल में बच्चों की सेवा कर रहे हैं।

उनके संघर्ष की कहानी को सुनकर अमिताभ भी हैरान नजर आए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT

खेल

KBC में इतनी रकम जीत पाए गणेश

बता दें, गणेश भावनगर के सरकारी सर तख्तसिंहजी अस्पताल में बतौर पीडियाट्रिक NICU मेडिकल ऑफिसर के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

शो के दौरान, हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने बड़ी समझदारी के साथ खेल खेलना शुरू किया। बाद में उन्होंने अपनी लाइफलाइन को जल्दी-जल्दी गंवाना शुरू कर दिया।

जब उनसे 3 लाख रुपये का सवाल पूछा गया, जो भारत की 4 प्राचीन स्मारकों को पहचानने पर आधारित था, तो उन्होंने गलत जवाब दिया। वह सिर्फ 25,000 रुपये जीत पाए।

ADVERTISEMENT