'कौन बनेगा करोड़पति 18' की धमाकेदार शुरुआत, हॉटसीट पर आमिर खान, प्रीति जिंटा और सनी देओल जमाएंगे महफिल
टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) अपने शानदार 18वें सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर चुका है। इस नए सीजन की शुरुआत एक बेहद खास एपिसोड के साथ हुई है, जिसमें आमिर खान, प्रीति जिंटा और पहली बार सनी देओल हॉटसीट पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
इस बार शो को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए नई थीम 'सोचना पड़ेगा' रखी गई है, जो सीधेतौर पर दर्शकों और प्रतियोगियों की दिमागी कसरत पर जोर देती है। शो के नए प्रोमो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मजेदार जुगलबंदी साफ इशारा करती है कि ये नया सीजन दर्शकों को सिर्फ गहराई से सोचने पर ही मजबूर नहीं करेगा, बल्कि इसमें मनोरंजन का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
सनी देओल की 'कौन बनेगा करोड़पति' में एंट्री
सनी देओल का 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर पहली बार आना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा, वहीं प्रीति जिंटा की मौजूदगी इस सितारों से सजी महफिल को और भी खास बना रही है। प्रीमियर एपिसोड में बॉलीवुड की चकाचौंध और 'कौन बनेगा करोड़पति' की मशहूर रणनीति का शानदार मेल देखने को मिलेगा। जैसे ही सीजन 18 शुरू होगा, आप इस खास एपिसोड का लुत्फ उठा सकेंगे।