इन 5 फिल्मों को करने से कैटरीना कैफ ने किया था इनकार, देखें सूची
क्या है खबर?
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ 16 जुलाई, 2026 को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। भले ही वह पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उनके पास फिल्मों की लंबी कतार हुआ करती थीं। उस समय उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ठुकराने का फैसला लिया था। ऐसे में आइए जानते हैं उन चर्चित फिल्मों के बारे में, जिन्हें कैटरीना ने करने से इनकार कर दिया था।
#1 & #2
'बर्फी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस'
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बर्फी' के निर्माताओं की पहली पसंद कैटरीना थीं, लेकिन उनके मना करने के बाद इलियाना डिक्रूज को इस फिल्म के लिए लिया गया।
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' साल 2013 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान की यह फिल्म पहले कैटरीना को ऑफर हुई थी, लेकिन जब उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया, तब मुख्य अभिनेत्री का किरदार दीपिका पादुकोण को दिया गया।
#3 & #4
'ये जवानी है दीवानी' और 'गुंडे'
साल 2013 में रिलीज हुई 'ये जवानी है दीवानी' में निर्माता रणबीर कपूर के साथ कैटरीना को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया, तब ये फिल्म दीपिका की झोली में आकर गिरी।
2014 में आई फिल्म 'गुंडे' के लिए भी निर्माताओं की पहली पसंद कैटरीना ही थीं, लेकिन समय न होने की वजह से उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। फिर उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लिया गया।
जानकारी
#5 'बाजीराव मस्तानी'
'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सबसे पहले कैटरीना को ऑफर दिया गया था, लेकिन उनके मना करने के बाद ये भूमिका दीपिका को मिल गई थी।