Loading...
कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं
कैटरीना कैफ ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Oct 28, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पति विक्की कौशल संग पहुंचीं कैटरीना कैफ को मां बनने के बाद बढ़े वजन के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। अब आखिरकार कैटरीना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लोग अक्सर दूसरों की राय में बह जाते हैं। हालांकि, वो इन सब बातों से बेअसर हैं और अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत दौर पर ध्यान दे रही हैं।

नजरिया

"ये लोगों की अपनी सोच"

वोग इंडिया से कैटरीना ने अपने बढ़े हुए वजन पर ट्रोल करने वालों को कहा, "हर किसी को पता होता है कि मां बनने के बाद महिला के शरीर में किस तरह के बदलाव आते हैं, इसके बावजूद अगर लोग किसी के शरीर को गलत या कठोर नजरिए से देखना चुनते हैं तो ये उनकी अपनी सोच है। इसे जानकारी की कमी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि आज के समय में हर जगह इस बारे में पूरी जानकारी मौजूद है।"

फिटनेस

फिटनेस और वर्कआउट के दबाव पर क्या बोलीं कैटरीना?

कैटरीना अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह सजग और जागरूक हैं।

उन्होंने कहा, "मैं पुरानी स्थिति में लौटने के बजाय जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं। मां बनने के बाद जब मैंने अपने बेटे विहान को देखा तो वो पल बेहद खास था। वही पल मुझे एहसास दिलाता है कि मेरेऔर विक्की कौशल के 4 साल के उतार-चढ़ाव भरे सफर का खूबसूरत नतीजा अब मेरे सामने है, इसलिए मैं किसी दबाव के बिना अपनी गति से आगे बढ़ रही हूं।"

ADVERTISEMENT

बदलाव

प्रेगनेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों पर कैटरीना का दर्द

कैटरीना ने कहा, "मैं अच्छी तरह जानती हूं कि मेरा शरीर कब सबसे ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है। मैं अपनी रफ्तार से वहां पहुंचूंगी। महिला के शरीर और उसकी प्राकृतिक बनावट को आज बदसूरती और बीमारी से जोड़कर देखा जा रहा है। महिलाओं के चेहरे के भाव, शरीर की बनावट, स्तनों का आकार और बच्चे को जन्म देने के बाद त्वचा में होने वाले बदलावों जैसी स्वाभाविक चीजों को भी गलत नजरिए से देखा जाता है।"

ADVERTISEMENT

रिश्

शादी के 4 साल बाद मां बनी थीं कैटरीना

कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को अभिनेता विक्की कौशल से राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी।

शादी के 4 साल बाद ये जोड़ी 7 नवंबर, 2025 को माता-पिता बनी। उनके घर एक नन्हे बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने 'विहान' रखा है।

कैटरीना और विक्की दोनों ही अपने बेटे के आगमन से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया की परवाह किए बिना अपने परिवार के इस नए खूबसूरत दौर का आनंद ले रहे हैं।

ADVERTISEMENT