LOADING...
कैटरीना कैफ ने  पहली बार दिखाई बेटे विहान की झलक, साझा किया ये पोस्ट
कैटरीना कैफ ने बेटे के साथ मनाया मदर्स डे

कैटरीना कैफ ने  पहली बार दिखाई बेटे विहान की झलक, साझा किया ये पोस्ट

May 11, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ 7 नवंबर, 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था। दोनों ने अपने बेटे को विहान कौशल नाम दिया है। पहली बार अभिनेत्री ने अपने बेटे के साथ अपना पहला मातृत्व दिवस मनाते हुए दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने विहान की एक झलक को दिखाया, जिसपर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

पोस्ट

कैटरीना कैफ ने बेटे के नन्हे हाथ की दिखाई झलक

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घर से कुछ प्यारे पलों की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक तस्वीर में नन्हे विहान के छोटे-छोटे हाथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बच्चों की मशहूर किताब 'द वेरी हंग्री कैटरपिलर' को पकड़े रखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में हल्के गुलाबी फूलों का गुलदस्ता और विक्की का हाथ से लिखा एक नोट नजर आया। उसपर लिखा है, 'मेरी प्यारी, पहले मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्यार सहित, विहान और पापा कौशल।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रतिक्रिया

पोस्ट पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

कैटरीना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा... मां कैटरीना और नन्हे विहान को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।' दूसरे ने लिखा, 'ओह्ह्ह्ह... विहान बेबी अब बड़ा हो रहा है।' अन्य ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर प्यार लुटाया है। बता दें, कैटरीना और विक्की ने लगभग 2 साल तक डेट करने के बाद, नवंबर, 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक भव्य शादी रचाई थी।

Advertisement