फिल्म 'कथानार' का टीजर ट्रेलर जारी, अनुष्का शेट्टी और जयसूर्या लाए अलौकिक कहानी
क्या है खबर?
अनुष्का शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' ला रही हैं, जिसमें उनके साथ जयसूर्या नजर आएंगे। 31 मार्च को निर्माताओं ने फिल्म का टीजर ट्रेलर जारी कर दिया है। इसका निर्देशन रोजिन थॉमस ने किया है, जिसके जरिए अनुष्का ने मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया है। यह बड़े पैमाने पर बनी फिल्म है जिसे तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 8 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। कोरियाेग्राफर प्रभु देवा भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
टीजर
जानिए कैसा है फिल्म 'कथानार' का टीजर
'कथानार' का टीजर 2 मिनट 58 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत एक जादुई रहस्यमयी गलियारे से होती है। बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'एक मायाजाल जो सबको ऐसे आश्चर्यचकित कर देता है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। वो आपकी आत्मा में समाकर हमेशा आपकी यादों में बस जाएगा।' कहानी केरल के एक पुजारी कथानार पर आधारित बताई जाती है, जिनके बारे में माना जाता है कि उनके पास अलौकिक शक्तियां हैं। फिल्म की रिलीज तारीख आना बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'कथानार' का टीजर
Kathanar Teaser Trailer Out Now.
— Anushka Shetty (@MsAnushkaShetty) March 31, 2026
Telugu - https://t.co/kmKSu5nbtB
Malayalam - https://t.co/XRJqJk8Yv6
Tamil - https://t.co/kb8SIZz8yy
Kannada - https://t.co/cIJ01B4pOE
Hindi - https://t.co/bFj1acBBUJ
English - https://t.co/iySvEXnZu8@GokulamMovies @Actor_Jayasurya @PDdancing… pic.twitter.com/9K03NZ35Vm