कश्मीरा शाह का कोमल रानी पर सीधा वार, गोविंदा का नाम लिए बिना कही बड़ी बात
क्या है खबर?
अभिनेत्री कश्मीरा शाह अपने नए अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के सिलसिले में ग्रीस रवाना हुई हैं, लेकिन जाने से पहले उन्होंने एक तीखा बयान दे दिया है। कश्मीरा ने बिना नाम लिए गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके किसी प्रोजेक्ट पर किसी 'पति या बॉयफ्रेंड' ने पैसा नहीं लगाया है, बल्कि वे अपनी मेहनत के दम पर काम करती हैं। कश्मीरा के इस बयान को कोमल पर तंज माना जा रहा है।
तंज
मामी सुनीता आहूजा के समर्थन में कश्मीरा ने फिर बोला कोमल पर हमला
गोविंदा और उनकी कोमल रानी के कथित रिश्ते की खबरों के बीच कश्मीरा शाह पिछले कुछ महीनों से अपनी मामी सुनीता आहूजा के समर्थन में खड़ी हैं।
इस दौरान कश्मीरा ने 'घर तोड़ने वालों' को लेकर कई रहस्यमयी पोस्ट शेयर किए और सच्चे प्यार के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए।
अब कश्मीरा ने कोमल पर एक और तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनके आगामी प्रोजेक्ट को उनके पति या किसी 'बॉयफ्रेंड' ने फाइनेंस नहीं किया है।
निशाना
"हम घर में फिल्में नहीं बनाते भैया"
कश्मीरा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं, जहां उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बेबाक बात की।
कश्मीरा ने हंसते हुए कहा, 'ये एक इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट है। इसे मेरे पति या किसी 'बॉयफ्रेंड' ने फाइनेंस नहीं किया है। भैया, हम परिवार से बाहर फिल्में बनाते हैं, घर में नहीं।"
कश्मीरा ने खुलासा किया कि वो इसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में ग्रीस जा रही हैं, जिसमें वो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगी, बल्कि इसके निर्देशन की कमान भी संभालेंगी।
फिल्म
गोविंदा की फिल्म 'रूपा' की हीरोइन हैं कोमल
कश्मीरा का ये तंज गोविंदा की फिल्म 'रूपा' की हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार पर ही निशाने के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल, इस फिल्म में कोमल मुख्य भूमिका में हैं और खुद गोविंदा इसके निर्माता भी हैं, यानी पैसा भी उनका ही लगा है।
ऐसे में कश्मीरा का ये कहना कि उनके प्रोजेक्ट को किसी 'पति या बॉयफ्रेंड' ने फाइनेंस नहीं किया है, सीधेतौर पर कोमल पर हमला माना जा रहा है।
पलटवार
कोमल रानी संग रिश्ते पर क्या बोले गाेविंदा?
इन खबरों के बीच गोविंदा ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बेबाकी से कहा कि कोमल के साथ उनका सिर्फ पेशेवर रिश्ता है और अगर उनका अफेयर चल भी रहा हो तो भी ये दूसरों के लिए चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए।
दूसरी ओर सुनीता आहूजा ने कहा कि वो गोविंदा की खुशी चाहती हैं, भले ही वो जहां भी रहें।
बता दें कि इससे पहले सुनीता ने गोविंदा को कोमल का 'शुगर डैडी' तक कह दिया था।