LOADING...
अक्षय कुमार को 'हेरा फेरी 3' में रिप्लेस करेगा यह अभिनेता!

अक्षय कुमार को 'हेरा फेरी 3' में रिप्लेस करेगा यह अभिनेता!

Oct 22, 2019
05:05 pm

क्या है खबर?

'हेरा फेरी' दर्शकों की पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके अब तक दो भाग आ चुके हैं जिन्हें फैन्स द्वारा पसंद किया गया। मनोरंजन से भरपूर 'हेरा फेरी' और 'हेरा फेरी 2' में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म के तीसरे भाग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें अक्षय को एक नया अभिनेता रिप्लेस करने वाला है।

जानकारी

कार्तिक करेंगे अक्षय को रिप्लेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक, 'हेरा फेरी 3' में नज़र आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक तो अक्षय की जगह ले सकते हैं लेकिन परेश रावल और सुनील शेट्टी पहले की तरह अपने-अपने किरदारों में ही दिखाई देंगे।

सीक्वल

'भूल भुलैया 2' में भी कार्तिक

याद दिला दें कि यह अक्षय की पहली फिल्म का सीक्वल नहीं है जिसमें कार्तिक उन्हें रिप्लेस करने वाले हैं। इसके पहले वह अक्षय की 'भूल भुलैया 2' में भी उन्हें रिप्लेस कर चुके हैं। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी नज़र आएंगी। लगता यह भी है कि कार्तिक सीक्वल फिल्मों के लिए बेस्ट ऑप्शन भी बन गए हैं। वह 'दोस्ताना' के सीक्वल में भी दिखाई देने वाली हैं। इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य भी हैं।

Advertisement

पहला भाग

2000 में आई थी 'हेरा फेरी'

'हेरा फेरी' की बात करें तो साल 2000 में आई इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और लोगों को बेहद पसंद आई थी। इसमें बाबू भैया (परेश), अक्षय (राजू) और सुनील (श्याम) के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। कहना गलत नहीं है कि इसके बाद ही कॉमेडी का एक नया दौर शुरू हुआ। इसके बाद इसका दूसरा भाग साल 2006 में आया था। इसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था।

Advertisement

अन्य प्रोजेक्ट्स

इन फिल्मों का हिस्सा हैं कार्तिक

कार्तिक के अन्य वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' है। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह 'लव आजकल 2' में सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे। इम्तियाज अली निर्देशित 'लव आजकल 2' अगले साल वेलेंटाइन के मौके पर रिलीज़ होगी। कार्तिक ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

Advertisement