NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कार्तिक आर्यन ने नहीं छोड़ी 'आशिकी 3', इसी साल शुरू होगी शूटिंग
    अगली खबर
    कार्तिक आर्यन ने नहीं छोड़ी 'आशिकी 3', इसी साल शुरू होगी शूटिंग
    कार्तिक आर्यन ने नहीं छोड़ी 'आशिकी 3'

    कार्तिक आर्यन ने नहीं छोड़ी 'आशिकी 3', इसी साल शुरू होगी शूटिंग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 31, 2023
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    चर्चित फिल्म 'आशिकी' की तीसरी फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रहती है। कार्तिक आर्यन के मुख्य भूमिका में होने के कारण यह फिल्म सुर्खियों में रहती है।

    कुछ दिन से चर्चा चल रही थी कि इस फिल्म में कार्तिक नजर नहीं आएंगे। अब नई खबर के मुताबिक कार्तिक के फिल्म छोड़ने की खबर गलत है। वह अब भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    आइए, जानते हैं 'आशिकी 3' की नई जानकारी के बारे में।

    खबर

    कार्तिक क्यों छोड़ेंगे फिल्म?- सूत्र

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक 'आशिकी 3' का हिस्सा हैं और इस साल के अंत में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे।

    एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, "प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। यह एक बड़ा ब्रैंड है, बड़ी फिल्म है। इसकी शूटिंग शुरू हो, इससे पहले अच्छी-खासी तैयारी की जरूरत है। कार्तिक इसे क्यों छोड़ेंगे? वह निर्माताओं से इसकी पुष्टि कर चुके हैं। वह सार्वजनिक रूप से भी बता चुके हैं।"

    महिला कलाकार

    सारा अली खान निभा सकती हैं मुख्य भूमिका

    'आशिकी 3' के लिए अभी महिला कलाकार का नाम तय नहीं हुआ है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म में सारा अली खान मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। ऐसे में एक बार फिर से पर्दे पर कार्तिक और सारा की जोड़ी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

    दोनों की डेटिंग और ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

    कार्तिक और सारा 'लव आज कल' में साथ नजर आए थे।

    म्यूजिक

    'आशिकी' और 'आशिकी 2' की तरह खास होगा फिल्म का संगीत

    'आशिकी' और 'आशिकी 2' दोनों का म्यूजिक खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म का म्यूजिक भी खास होगा। पिछले साल एक इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने कहा था कि इस फिल्म में ऑरिजिनल म्यूजिक होगा और वह इसके म्यूजिक पर एक साल तक काम करेंगे।

    भट्ट ने कहा था, "मैं रीक्रिएशन में विश्वास नहीं करता, मुझे ऑरिजनल में भरोसा है। 'आशिकी' और 'आशिकी 2' में ऑरिजनल धुन थीं।। मेरे पास ऑरिजनल धुन बनाने की क्षमता है।"

    फ्रैंचाइजी

    1990 में आई थी फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म

    'आशिकी' 1990 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    इसके बाद 'आशिकी 2' 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मोहित सुरी ने किया था। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म के गानों को खासा लोकप्रियता मिली थी।

    अब प्रशंसकों को 'आशिकी 3' का इंतजार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्तिक आर्यन
    आशिकी 3
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा पोस्ट एक्स से हटाया एलन मस्क
    जीप की गाड़ियों पर करीब 4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  जीप
    WTC फाइनल: कगिसो रबाडा का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ग्राहकों को झांसे में नहीं ले पाएंगे ई-काॅमर्स प्लेटफॉर्म, CCPA ने कसा शिकंजा ई-कॉमर्स

    कार्तिक आर्यन

    हंसल मेहता नहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' के डायरेक्टर होंगे अभिषेक कपूर शहजादा फिल्म
    कार्तिक आर्यन ने की पुष्टि, 10 दिन की शूटिंग के लिए थे 20 करोड़ रुपये शहजादा फिल्म
    दोस्ताना 2: करण जौहर संग विवाद पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात शहजादा फिल्म
    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' के ट्रेलर को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया शहजादा फिल्म

    आशिकी 3

    फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    क्या 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी जेनिफर विंगेट? बॉलीवुड समाचार
    'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगी नई अभिनेत्री, मुकेश भट्ट ने की पुष्टि कार्तिक आर्यन
    'आशिकी 3' में होगा ऑरिजनल म्यूजिक, इसके लिए साल भर का समय देंगे मुकेश भट्ट मुकेश भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    सनी सिंह ने किया फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' का ऐलान, अवनीत कौर होंगी जोड़ीदार सनी सिंह
    श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज श्रिया सरन
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी चाहते हैं पूर्व पत्नी संग समझौता, आलिया बोलीं- जल्द आधिकारिक रूप से होगा तलाक नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': OTT रिलीज पर रानी बोलीं- सिनेमा का अनुभव सिनेमाघर में होता है मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025