Loading...
विवेक अग्निहोत्री की 'ऑपरेशन सिंदूर' में कार्तिक आर्यन शामिल, दिखाएंगे पहलगाम हमले का खौफनाक मंजर
'ऑपरेशन सिंदूर' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

विवेक अग्निहोत्री की 'ऑपरेशन सिंदूर' में कार्तिक आर्यन शामिल, दिखाएंगे पहलगाम हमले का खौफनाक मंजर

Oct 28, 2026
11:47 am

क्या है खबर?

विवेक अग्निहोत्री ने इस साल मार्च में अपनी अगली फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का ऐलान किया था। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टिनी' ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित इस फिल्म से कार्तिक आर्यन जुड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह इसमें मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके जरिए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा PoK में किए गए गुप्त और सटीक सैन्य हमलों को दिखाया जाएगा।

शूटिंग

'कैप्टन इंडिया' के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' में जुटेंगे कार्तिक

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, कार्तिक इस वक्त शिमित अमीन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में व्यस्त हैं, जो यमन में हूथी संघर्ष के बैकग्राउंड पर बनी है। उसे पूरा करने के बाद वह 'ऑपरेशन सिंदूर' की शूटिंग में जुटेंगे।

'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्में बना चुके विवेक के साथ यह उनका पहला सहयोग होगा।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री के बैनर, आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के सहयोग से किया जा रहा है।

फिल्म

जमीनी शोध और यथार्थता को दिखाएगी फिल्म

विवेक के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' महज एक सामान्य देशभक्ति या एक्शन ड्रामा नहीं होगी, बल्कि इसमें सेना के साथ मिलकर किए गए डीप-लेवल रिसर्च को दिखाया जाएगा।

फिल्म का मुख्य हिस्सा 6 से 10 मई, 2025 के बीच चलाए गए उस सैन्य ऑपरेशन (ऑपरेशन सिंदूर) पर केंद्रित होगा, जिस दौरान भारतीय जवानों ने सीमा पार जाकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी।

फिलहाल, निर्माताओं की तरफ से फिल्म में कार्तिक की कास्टिंग पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ADVERTISEMENT