'भूल भुलैया 4' ही नहीं, 2026-27 में इन फिल्मों से तहलका मचाएंगे कार्तिक आर्यन
क्या है खबर?
मशहूर फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' के चौथे भाग का ऐलान हो गया है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन और निर्माता भूषण कुमार एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, यह कार्तिक का इकलौता बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। उनकी झोली में कई बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों की पूरी सूची।
#1 & #2
'नागाजिला' और 'कैप्टन इंडिया'
धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक एक इच्छाधारी नाग के अनोखे किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से उनका से पहला लुक भी जारी किया जा चुका है। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिमित अमीन ने कार्तिक को इस फिल्म की कहानी सुनाई और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कर दिया। यह फिल्म साल 2026 में ही रिलीज होगी।
#3 & #4
अनुराग बसु की शीर्षकहीन फिल्म और करण जौहर ने अनलिस्टेड फिल्म
अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कार्तिक और श्रीलीला एक साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'तू मेरी जिंदगी है' हो सकता है। इस म्यूजिकल लव स्टोरी की 2026 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।
करण जौहर और कार्तिक ने भी एक फिल्म के लिए हाथ बड़ाया है। इसे संदीप मोदी निर्देशित करेंगे। हालांकि, अभी तक इस फिल्म के नाम और रिलीज की तारीख की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।
#5 & #6
'भूल भुलैया 4' और लव रंजन प्रोजेक्ट
'भूल भुलैया 4' में कार्तिक नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और उसी साल रिलीज भी हो जाएगी। वहीं अभी फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है।
निर्देशक लव रंजन की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में कार्तिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की साल 2026 के आखिर तक रिलीज होने की संभावना है।