कार्तिक आर्यन का OTT पर जलवा, घर बैठे देखें उनकी ये शानदार फिल्में
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही में कबीर खान की आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक एक्शन सीन फिल्माते समय उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी और कुछ समय आराम करने की सलाह दी है। कार्तिक के ठीक होने और फिल्म की रिलीज का इंतजार करते हुए आप OTT पर उनकी कुछ शानदार और लोकप्रिय फिल्में देख सकते हैं। यहां देखें उनकी बेहतरीन फिल्मों की सूची।
#1 & #2
'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी'
कॉमेडी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ-साथ नुसरत भरुचा भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।
साल 2018 में रिलीज हुई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' लव रंजन के निर्देशन में बनी थी। यह फिल्म 2 दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म में लोगों ने कार्तिक को खूब पसंद किया था। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'भूल भुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा'
साल 2022 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी कार्तिक और कियारा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'चंदू चैंपियन'
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिए कार्तिक को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।