Loading...
'लड़ाकू' के लिए साथ आए कार्तिक आर्यन और कबीर खान, अगले साल मचेगा तहलका
कार्तिक आर्यन और कबीर खान की नई फिल्म का ऐलान

'लड़ाकू' के लिए साथ आए कार्तिक आर्यन और कबीर खान, अगले साल मचेगा तहलका

Nov 04, 2026
04:37 pm

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान 'चंदू चैंपियन' (2024) में साथ काम कर चुके हैं। अब यह जोड़ी एक नई फिल्म 'लड़ाकू' के लिए साथ आ रही है, जिसे बिरला स्टूडियोज का समर्थन मिला है। यह परियोजना असल जिंदगी की इंस्पायरिंग कहानी पर आधारित होगी। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक इसमें अभिनय के साथ-साथ अपने डोपामाइन स्टूडियोज के जरिए बतौर निर्माता के तौर पर भी डेब्यू करेंगे। फिल्म की रिलीज तारीख का खुलासा भी हो गया है।

रिलीज

दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आए कबीर

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिरला स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'लड़ाकू' की कहानी पर ज्यादा अपडेट नहीं आया है, लेकिन निर्माताओं का कहना है कि यह 'बजरंगी भाईजान' और '83' जैसी कबीर की पिछली फिल्मों की तरह एक और "भावनात्मक, दिल को छू लेने वाली, पारिवारिक मनोरंजन वाली" फिल्म होगी।

उन्होंने बताया कि फिल्म का मुख्य किरदार (कार्तिक) बाधाओं से जूझता है और विशुद्ध इच्छाशक्ति के जरिए उस पर सफलता हासिल करता है। अन्य कास्ट का खुलासा होना अभी बाकी है।

रिलीज

2027 में सिनेमा का रुख करेगी फिल्म

'लड़ाकू' अगले साल, यानी 18 जून, 2027 को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म बिरला स्टूडियोज के प्रोडक्शन में सबसे आगे है, जिसमें निर्देशक का प्रोडक्शन कबीर खान एंटरटेनमेंट भी जुड़ा हुआ है। निर्माताओं ने फिल्म को "महत्वाकांक्षा, हिम्मत और उम्मीद" की कहानी बताया है।

इस फिल्म के अलावा, कार्तिक को अगले साल करण जौहर की फिल्म 'नागजिला' में देखा जाएगा। उनके पास 'कैप्टन इंडिया' और अनुराग बसु की एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म भी है।

ADVERTISEMENT