LOADING...
अनिल कपूर को निर्माता पहलाज निहलानी ने बताया 'झूठा नंबर वन', खोल दी पोल
अनिल कपूर के बारे में ये क्या बोल गए पहलाज निहलानी?

अनिल कपूर को निर्माता पहलाज निहलानी ने बताया 'झूठा नंबर वन', खोल दी पोल

Jun 19, 2025
06:28 pm

क्या है खबर?

निर्माता-निर्देशक और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि उनकी बयानबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दअरसल, मामला उनकी फिल्म के विवादित गाने 'खड़ा है खड़ा है...' से जुड़ा है। अनिल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह से गाना शूट नहीं करना चाहते थे। उन्होंने इसका विरोध किया था। अब पहलाज ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है।

बयान

अनिल ने कहा था- ये गाना हमारी फिल्म को हिट कर देगा

पहलाज निहलानी ने एक पॉडकास्ट में अनिल को खुलकर 'झूठा नंबर वन' करार दिया। उन्होंने कहा कि अनिल आज जिस नैतिकता की बात कर रहे हैं, वो उस वक्त खुद उस गाने को सुपरहिट बताकर तारीफों के पुल बांध रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि अनिल ने गाने की शूटिंग के वक्त किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई थी, बल्कि वो खुद उसे बार-बार सुनते थे और कहते थे कि ये गाना हमारी फिल्म को हिट कर देगा।

सवाल

"अगर इतनी ही आपत्ति थी तो तब चुप क्यों थे अनिल?"

पहलाज बोले, "अगर वह इस गाने को शूट करने में इतने ही असहज थे तो फिर तब चुप क्यों थे? तब उन्होंने आपत्ति क्यों नहीं जताई थी? सिर्फ जूही चावला को उस सीन को लेकर थोड़ी झिझक थी। मैंने जूही को समझाया कि सीन का फिल्म की स्टोरी से मतलब है. उन्होंने भी मान लिया। जूही ईमानदार थीं,लेकिन अनिल अब लोगों के बीच खुद की छवि अच्छी बनाने के लिए वो झूठ फैला रहे हैं।"

नाराजगी

अनिल आज तक न जाने कितनी B ग्रेड फिल्में कर चुका है- पहलाज

पहलाज कहते हैं, "मैंने अनिल को फटकारा भी था। जिस फिल्म को आज वो 'B ग्रेड' कह रहे हैं, उसके लिए उन्होंने मिन्नतें की थीं। फिल्म में शामिल होने के लिए सिर्फ अनिल ही नहीं, बल्कि करिश्मा कपूर तक ने मुझसे गुजारिश की थी। उस समय हर कोई मेरी फिल्म में काम करना चाहता था। अनिल, जो खुद न जाने कितनी B ग्रेड फिल्में कर चुका है, वो अब कह रहा है कि उसने 'अंदाज' सिर्फ पैसों के लिए की?

बयान

पहलाज बोले- सीधी-सादी माधुरी को भी फंसा लिया

पहलाज ने ये भी दावा किया कि माधुरी दीक्षित को इंडस्ट्री में वो ही जाए। जब उन्होंने माधुरी को अपनी फिल्म में लिया, तभी बोनी कपूर, अनिल कपूर और सुभाष घई जैसे लोगों ने अफवाहें फैलाईं कि 'गोविंदा किसी नई लड़की के साथ काम नहीं करेगा। पहलाज बोले, "माधुरी एक सीधी-सादी लड़की थी। उसे इन सब राजनीति की समझ नहीं थी। बोनी और उनकी टीम ने उसे फंसा लिया। इसके बाद पहलाज ने माधुरी की जगह नीलम को साइन किया।

जानकारी

कब रिलीज हुई थी 'अंदाज'?

बता दें कि 'अंदाज' साल 1994 में आई थी। डेविड धवन फिल्म के निर्देशक थे तो पहलाज ने फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाला था। इसमें दिवंगत अभिनेता कादर खान भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।