NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर की बेहतरीन फिल्में, जिनके दम पर उन्होंने किया दिलों पर राज
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर की बेहतरीन फिल्में, जिनके दम पर उन्होंने किया दिलों पर राज
    करिश्मा कपूर की शानदार फिल्में

    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर की बेहतरीन फिल्में, जिनके दम पर उन्होंने किया दिलों पर राज

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 25, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    करिश्मा कपूर बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 90 के दशक में वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों से बड़े पर्दे पर राज कर रही थीं।

    वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शुमार रह चुकी हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से वह युवाओं के दिलों में बसती थीं। 25 जून को करिश्मा अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनके दम पर उन्होंने वाहवाही लूटी है।

    #1

    राजा हिंदुस्तानी 

    'राजा हिन्दुस्तानी' ने करिश्मा की लोकप्रियता को अलग ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म वह आमिर खान के साथ नजर आई थीं।

    इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा के अभिनय की तारीफ तो हुई ही, अपनी खूबसूरती से वह युवाओं के दिलों में बस गईं।

    फिल्म अपने गानों, कहानी और आमिर-करिश्मा की जोड़ी के लिए खूब पसंद की गई। 'राजा हिंदुस्तानी' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #2

    कुली नं. 1 

    1995 में आई फिल्म 'कुली नंबर 1' का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म को वासुदेव भागनानी ने प्रोड्यूस किया था।

    फिल्म में गोविंदा और करिश्मा मुख्य भूमिका में थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी उस जमाने की मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ी थी।

    फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए और दोनों के रोमांस को दर्शकों ने पसंद किया। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #3

    दिल तो पागल है

    1997 में फिल्म 'दिल तो पागल है' से करिश्मा ने खूब वाहवाही बटोरी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे, वहीं करिश्मा इस लव ट्रायंगल फिल्म में सहायक भूमिका में थीं। निशा के किरदार में अपने डांस और खूबसूरती से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #4

    जुबैदा 

    2001 में आई फिल्म 'जुबैदा' करिश्मा के करियर की शानदार प्रस्तुतियों में से एक है। 'जुबैदा' की भूमिका के लिए उन्हें समीक्षकों की खूब सराहना मिली थी। फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी नजर आए थे।

    आज भी हर शादी समारोहों में बजने वाला गाना 'मेहंदी है रचने वाली' इसी फिल्म का गाना है।

    इसमें उन्होंने एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया जो एक सिख युवक की दूसरी पत्नी बनने के लिए राजी हो जाती है।

    फिल्म यूट्यूब पर है।

    #5

    अंदाज अपना अपना

    'अंदाज अपना अपना' की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में होती है। फिल्म में करिश्मा, रवीना टंडन के साथ नजर आई थीं।

    इसमें आमिर खान और सलमान खान भी मुख्य भूमिका में थे। इनके अलावा परेश रावल और शक्ति कपूर, जैसे कलाकार भी दिखे थे।

    फिल्म में आमिर और सलमान के किरदार, करिश्मा और रवीना के किरदारों को इंप्रेस करने के जुगत में रहते हैं।

    1994 में आई यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आने वाले समय में करिश्मा वेब सीरीज 'ब्राउन' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी। वह सारा अली खान के साथ 'मर्डर मुबारक' में भी नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    करिश्मा कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण  आदित्य चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: शेफाली शाह को OTT से मिली अलग पहचान, इन फिल्मों-सीरीज में दिखा उम्दा प्रदर्शन शेफाली शाह
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर

    करिश्मा कपूर

    करीना कपूर खान से जुड़ीं ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    इन स्टारकिड्स ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग में बनाई पहचान बॉलीवुड समाचार
    'डेली बेली' के निर्देशक अभिनय देव की डेब्यू सीरीज में दिखेंगी करिश्मा कपूर बॉलीवुड समाचार
    हेलेन के साथ अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने को तैयार करिश्मा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    धनुष ने फिर साइन की आनंद एल राय की फिल्म, इन फिल्मों में दिखी थी साझेदारी धनुष
    दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दी 'अंतराष्ट्रीय योग दिवस' की शुभकामनाएं, साझा किया वीडियो  अनुपम खेर
    'इंडिसचेस फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट' में होगा अंशुमन झा की फिल्म 'लकड़बग्घा' का प्रीमियर  मनोरंजन
    'द आर्चीज': जोया अख्तर ने ऐसे किया सुहाना-खुशी को आलोचनाओं से निपटने के लिए तैयार जोया अख्तर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025