'किंग' में शाहरुख खान संग थिरकेंगी करीना कपूर, जन्मदिन पर मिला एक और बड़ा तोहफा
क्या है खबर?
शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना जारी किया। अब करीना कपूर ने उनके इस खास दिन पर दिलचस्प पोस्ट साझा किया और फैंस को फिल्म से जुड़ा एक और तोहफा दे दिया। दरअसल, अभिनेत्री ने 'किंग' के लिए शाहरुख के साथ शूट किए गए एक गाने की झलक साझा की है। यही नहीं, करीना ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें 'फॉरएवर रूलर' यानी हमेशा राज करने वाला भी बताया।
पोस्ट
'किंग' के लिए शाहरुख और करीना फिर होंगे साथ
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इसमें उनका लुक पूरी तरह काले साए में भी आसानी से पहचाना जा सकता है।
तस्वीर में दोनों एक रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। इसका बैकग्राउंड छोटी-छोटी लाइटों के पैच से सजा है, जो इसे एक भव्य म्यूजिकल वाला लुक दे रही हैं।
इससे साफ पता चलता है कि शाहरुख और करीना 'किंग' में एक गाने के लिए साथ आ रहे हैं।
बधाई
करीना ने पोस्ट लिखकर शाहरुख पर लुटाया प्यार
शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए करीना ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो 'किंग'। हमेशा राज करने वाला। चलो साथ में डांस करते हैं... इंतजार नहीं हो रहा। 24-12-26'
उनकी पोस्ट पर गौरी खान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह पागलपन भरा होगा।'
पिछले कुछ वक्त से चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख और करीना पर फिल्माया एक गाना शामिल होगा। हालांकि, ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
बता दें, 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Let’s Dance Together...❤️🌈
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) November 2, 2026
Here’s how #KareenaKapoorKhan wished #ShahRukhKhan!
💯% sure this is a still from #DaddyCool in #King. Even in the shadows, the chemistry is giving! 🤌🤌 pic.twitter.com/Jadj24pStR