Loading...
करीना कपूर ने 26 हजार रुपये का मास्क पहनकर किया लोगों को जागरूक

करीना कपूर ने 26 हजार रुपये का मास्क पहनकर किया लोगों को जागरूक

Apr 10, 2021
08:00 am

क्या है खबर?

कोरोना महामारी से देश में हालात खराब हो रहे हैं। कई राज्यों में नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सरकार लोगों को फेस मास्क पहनने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दे रही है। ऐसे में कई बॉलीवुड के कलाकार मास्क पहने हुए नजर आते हैं। करीना कपूर को हाल में एक मास्क पहने हुए देखा गया है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री करीना ने 26,028 रुपये का फेस मास्क पहने हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बयान

कोई प्रोपेगेंडा ना करें, सभी लोग मास्क पहनें- करीना

करीना ने मास्क पहने हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसमें वह काले रंग के मास्क में काफी आकर्षक लग रही हैं।

शेयर किए गए फोटो में करीना गोल्डेन कलर की एक चेन पहने हुए दिख रही हैं।

40 वर्षीया करीना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कोई प्रोपेगेंडा ना करें, सभी लोग मास्क पहनें।'

करीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए करीना का इंस्टाग्राम पोस्ट

ADVERTISEMENT

जानकारी

करीना Louis Vuitton ब्रांड के मास्क में आई हैं नजर

एक साधारण मास्क करीब 50-250 रुपये में खरीदा जा सकता है। करीना के फेस मास्क की कीमत साधारण मास्क से कई गुणा अधिक है।

अभिनेत्री ने Louis Vuitton ब्रांड के एक काले रंग का मास्क पहन रखा है। इसकी कीमत करीब 26,000 रुपये बतायी जा रही है।

मास्क में व्हाइट 'LV' का चिह्न बना हुआ है और इस लोगो वाली मास्क की कीमत 355 अमेरिकी डॉलर है। इसका मतलब है कि इसे 26,028 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

'LV' लोगो वाले मास्क में दिखे हैं कई कलाकार

करीना के अलावा हाल के दिनों में कई कलाकारों को 'LV' लोगो वाला मास्क पहने हुए देखा गया है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सहित अन्य कलाकारों को इस तरह का मास्क पहने हुए स्पॉट किया गया है।

सूचना

बेबी ब्वॉय को जन्म देने के एक महीने बाद काम पर लौटीं करीना

करीना ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। करीना और उनके पति सैफ अली खान को फिल्म जगत से लेकर फैंस ने खूब बधाइयां दी थीं।

करीना अपने बेबी ब्वॉय को जन्म देने के एक महीने बाद काम पर लौट गई हैं।

22 मार्च को अभिनेत्री को काम के सिलसिले में मुंबई के बांद्रा मे स्पॉट किया गया था। करीना ने कुकिंग शो 'स्टार वर्सेज फूड' को शूट किया था।

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं करीना

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से वह अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म में उन्हें आमिर खान के साथ मुख्य किरदार में देखा जाएगा। उनके अलावा इसमें मोना सिंह भी अहम भूमिका में दिखेंगी।

इसके अलावा करीना को करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त' में भी देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

ADVERTISEMENT