Loading...
करीना कपूर बोलीं- खून से लथपथ थे सैफ, बदहवास होकर सड़क पर दौड़ रही थी मैं
सैफ पर हमले की रात का सच: करीना ने बयां किया दर्द

करीना कपूर बोलीं- खून से लथपथ थे सैफ, बदहवास होकर सड़क पर दौड़ रही थी मैं

Nov 05, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' में सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने घर पर हुए हमले और परिवार पर पड़े इसके मानसिक असर पर खुलकर बात की। छोटे बेटे की सुरक्षा के लिए सैफ बिना डरे घुसपैठिये से भिड़ गए थे। हमले के बाद करीना इतनी बदहवास थीं कि नाइट टी-शर्ट में ही मदद के लिए सड़क की ओर भागीं। करीना ने बताया कि इस खौफनाक हादसे के बाद वे लगभग 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई थीं।

घटना

"पाइजामा पहनने का भी वक्त नहीं था"

करीना ने कहा कि वो पहली बार इस खौफनाक मंजर के बारे में बात कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि वो बहुत घबरा गई थीं और हादसे के तुरंत बाद वो पाइजामा पहनने तक का वक्त गंवाए बिना, सिर्फ नाइट टी-शर्ट में ही सड़क पर दौड़ पड़ी थीं।

किसी फिल्मी दृश्य की तरह वो चिल्लाते हुए गाड़ियां रोकने की कोशिश कर रही थीं। करीना के मुताबिक, खुशकिस्मती से उस वक्त उनका कोई वीडियो नहीं बना।

हालत

मैं हाफ टी-शर्ट में पागलों की तरह भाग रही थी- करीना

खून से लथपथ सैफ को अस्पताल पहुंचाने के लिए करीना बुरी तरह घबरा गई थीं और पागलों की तरह मदद तलाश रही थीं।

उन्होंने बताया कि वो बेहद छोटी टी-शर्ट पहने हुए ही ऑटो-रिक्शा रोकने के लिए बदहवास होकर सड़क पर दौड़ती हुई मदद मांग रही थीं।

इस दर्दनाक घटना पर सैफ ने हल्का-फुल्का मजाक करते हुए कहा कि करीना की टी-शर्ट काफी छोटी थी और अगर उस वक्त का कोई वीडियो बन जाता तो वो काफी वायरल होता।

ADVERTISEMENT

दर्दनाक 

"अब्बा, क्या आप मर जाएंगे?"

लिफ्ट के अंदर बेहद जख्मी सैफ को देखकर करीना उनसे हिम्मत न हारने की गुजारिश कर रही थीं। इसी बीच पास खड़े उनके बड़े बेटे तैमूर ने अपने पिता की हालत देखकर मासूमियत में पूछा, "अब्बा, क्या आप मर जाएंगे?"

करीना ने बताया कि उस नाजुक मौके पर सैफ ने सिर्फ इशारे से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

गंभीर चोटों और शरीर से बहते खून के बावजूद सैफ ने खुद पर से संयम खोने नहीं दिया।

ADVERTISEMENT

हादसा

"अगर चाकू थोड़ा अच्छा होता तो मैं मर जाता"

सैफ ने बताया कि हमले के दौरान चाकू का एक टुकड़ा पीठ में ही टूटकर धंस गया था।

उन्होंने कहा, "वो बेहद घटिया चाकू था, अगर अच्छा होता तो मैं मर जाता।" करीना ने खुलासा किया कि जख्म 1 मिमी और गहरा होता तो जान जा सकती थी।"

ऑपरेशन के बाद जब सैफ को होश आया तो रोते हुए उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान गुस्से से से भरे थे और हमलावर को खुद पकड़ना चाहते थे।

कारण

ऑटो से अस्पताल जाने और ड्राइवर न होने पर तोड़ी चुप्पी

अस्पताल से निकलते वक्त सैफ के शांत रवैये के कारण सोशल मीडिया पर फर्जी साजिश की अफवाहें उड़ने लगी थीं, जिसे करीना ने बेहद बेतुका बताया।

हमले वाली रात घर पर ड्राइवर न होने की वजह पर सैफ ने कहा कि वो शाम को अपने घर चला जाता है। हमले के बाद लहूलुहान सैफ को ऑटो-रिक्शा से लीलावती अस्पताल ले जाया गया था।

सैफ ने बताया कि उन्होंने छोटे बेटे जेह को बचाने के लिए हमलावर से मुकाबला किया था।

ADVERTISEMENT