Loading...
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग करीना कपूर की तस्वीर वायरल, पहली बार साथ दिखेंगी दोनों
करीना कपूर ने मीरा राजपूत को अपने शो में बुलाया

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग करीना कपूर की तस्वीर वायरल, पहली बार साथ दिखेंगी दोनों

Sep 30, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

साल 2026 में बॉलीवुड फैंस को ऐसा सरप्राइज मिलेगा, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। दरअसल, करीना कपूर ने अपने लोकप्रिय टॉक शो 'व्हाट वुमन वांट' के नए सीजन में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर को बतौर मेहमान बुलाया है। करीना ने मीरा के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और अपने प्रशंसकों को ये जानकारी दी। करीना और मीरा के फैंस इस अनसोचे मिलन को देखकर पूरी तरह हैरान हैं।

ऐलान

करीना ने मीरा के साथ साझा की तस्वीर

करीना अपने टॉक शो 'व्हाट वुमन वांट' के नए सीजन में मीरा कपूर की मेजबानी करेंगी।

ये जोड़ी खास है, क्योंकि प्रशंसक पहली बार दोनों को एक साथ देख रहे हैं।

बता दें कि मीरा, करीना के पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर की पत्नी हैं। मीरा के साथ ये खास तस्वीर साझा करते हुए करीना ने बेहद प्यार से लिखा, 'आज शो पर बेहद गर्मजोशी से भरी और प्यारी मीरा कपूर।'

दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खास पोस्ट

मीरा का करीना के लिए खास संदेश

मीरा ने शो में अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर इंस्टाग्राम पर लिखा, 'महिलाएं बस जैसी हैं, वैसा ही रहना चाहती हैं। मुझे बुलाने के लिए और आप जैसी शानदार इंसान होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करीना कपूर खान।'

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'ये ऐसा संगम है, जिसके बारे में शायद शाहिद कपूर ने भी नहीं सोचा होगा। अब मुझसे इंतजार नहीं हो रहा। कुछ का कहना है कि ये एपिसोड इंटरनेट पर आग लगाने वाला है।

ADVERTISEMENT

रिश्ता

शाहिद से ब्रेकअप के बाद सैफ संग बसी करीना की गृहस्थी

करीना और शाहिद ने 2004 से 2007 तक लगभग 4 साल एक-दूसरे को डेट किया। दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में रहा था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली, जबकि शाहिद ने 2015 में मीरा से शादी रचाई।

आज करीना और सैफ के 2 बेटे तैमूर और जहांगीर हैं, वहीं शाहिद-मीरा के 2 बच्चे हैं, बेटी मिशा और बेटा जैन। अब सालों बाद दोनों अपनी-अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

ADVERTISEMENT