LOADING...
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का ऐलान, जानिए रिलीज तारीख
मेघन गुलज़ार की फिल्म 'दायरा' में दिखेंगे करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का ऐलान, जानिए रिलीज तारीख

Jun 18, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

मेघन गुलज़ार ने अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'दायरा' का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में करीना कपूर और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ नजर आएंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस रोमांचक थ्रिलर की कहानी मेघना, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल ने मिलकर लिखी है। निर्माताओं ने फिल्म के सेट से एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ में इसकी रिलीज तारीख का खुलासा भी कर दिया है।

रिलीज

BTS वीडियो के साथ आई रिलीज तारीख

जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'दायरा' में, करीना और पृथ्वीराज पहली बार पुलिस अधिकारी के किरदारों में नज़र आएंगे। अन्य कास्ट का खुलासा होना बाकी है। BTS वीडियो में पर्दे के पीछे के कुछ अनदेखे फुटेज देखने को मिले हैं। वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, 'ये तो यादगार है... बिल्कुल असली और अनसुना। 'दायरा' के पर्दे के पीछे की एक झलक।' यह 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए BTS वीडियो

Advertisement