NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण सिंह ग्रोवर मिले कोरोना पॉजिटिव, सर्बिया में किया खुद को क्वारंटाइन
    मनोरंजन

    करण सिंह ग्रोवर मिले कोरोना पॉजिटिव, सर्बिया में किया खुद को क्वारंटाइन

    करण सिंह ग्रोवर मिले कोरोना पॉजिटिव, सर्बिया में किया खुद को क्वारंटाइन
    लेखन भावना साहनी
    Jan 12, 2021, 11:49 am 1 मिनट में पढ़ें
    करण सिंह ग्रोवर मिले कोरोना पॉजिटिव, सर्बिया में किया खुद को क्वारंटाइन

    बॉलीवुड और छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, इससे पहले ही करण कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। दरअसल, पिछले महीने से वह अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए सर्बिया में हैं। 3 दिसंबर को वह सीरीज की टीम के साथ शूटिंग के लिए सर्बिया पहुंचे थे। भारत वापसी के दौरान उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

    सर्बिया में ही क्वारंटाइन हैं करण

    करण ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। स्पॉटबॉय के मुताबिक, करण और उनकी टीम 29 दिसंबर को भारत आने वाले थे। इससे पहले करण का कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य था। कुछ वक्त बाद जब रिपोर्ट आई तो करण कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके अलावा कई क्रू मेंबर्स भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। जिसके बाद करण सहित कई लोगों को सर्बिया में ही क्वारंटाइन होना पड़ा और आइसोलेशन का समय पूरा होने के बाद ही भारत आ पाएंगे।

    अभिनेता ने नहीं दी जानकारी

    करण में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। हालांकि, करण या उनकी टीम की ओर से उनके कोरोना पॉजिटिव होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री बिपाशा की ओर से भी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं करण

    गौरतलब है कि करण काफी वक्त से सर्बिया में वेब सीरीज 'कुबूल है 2.0' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। इस सीरीज में उन्हें एक बार फिर से पर्दे पर सुरभि ज्योति के साथ देखा जाएगा। कुछ वक्त पहले ही उनके इस शो का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। इसके अलावा करण को '3 देव' नाम से बन रही एक कॉमेडी फिल्म में भी देखा जाने वाला है।

    भारत में भी जारी है कोरोना का कहर

    कोरोना का कहर अब भी जारी है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कुल 12,584 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 1,04,79,179 हो चुकी है। जबकि 1,51,327 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। वहीं, देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो यहां भी अब तक 19,71,552 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा 50,101 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बिपाशा बसु
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 सूप, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    बिपाशा बसु

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद प्रियंका चोपड़ा
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023