Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण मेहरा ने निशा रावल पर लगाया आरोप, बोले- 2015 में चल रहा था अफेयर
मनोरंजन

करण मेहरा ने निशा रावल पर लगाया आरोप, बोले- 2015 में चल रहा था अफेयर

करण मेहरा ने निशा रावल पर लगाया आरोप, बोले- 2015 में चल रहा था अफेयर
लेखन नेहा शर्मा
Oct 06, 2021, 09:16 pm 3 मिनट में पढ़ें
करण मेहरा ने निशा रावल पर लगाया आरोप, बोले- 2015 में चल रहा था अफेयर
करण मेहरा के साथ निशा रावल

जब से अभिनेत्री निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है, वह लगातार विवादों में हैं। निशा ने करण पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, करण ने उन सभी आरोपों का खंडन किया था। निशा ने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया, लेकिन अब एक नए इंटरव्यू में करण ने उल्टा निशा पर यह इल्जाम लगाया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

इल्जाम
एक साल तक चला निशा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर- करण

करण मेहरा ने अपने ताजा इंटरव्यू में कहा, "मेरा कभी किसी के साथ कोई अफेयर नहीं रहा। वह निशा थीं, जिनका 2015 में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला, जो 2016 तक चला।" उन्होंने कहा, "निशा का भाई रोहित सेठिया मेरे सामने खड़े होकर मुझसे माफी माग रहा था। उसने कहा कि मेरी बहन की जिंदगी खराब हो जाएगी। उससे गलती हो गई है। मेरी और मेरी मां की क्या इज्जत रह जाएगी? उसके कहने पर मैंने निशा को माफ कर दिया।"

मांग
निशा ने गुजारा भत्ता के लिए मांगी मोटी रकम

करण ने गुजारा भत्ता पर कहा, "निशा ने भारी भरकम गुजारा भत्ता मांगा, जिसमें कोई भी लगभग 50 बच्चों की परवरिश कर सकता है। कविश के लिए इतने पैसे चाहिए, जितने पैसों में 50 बच्चे पल जाएंगे। इतने ज्यादा पैसे चाहिए? मुझे दे दो। मैं खुद पाल लूंगा।" उन्होंने कहा, "मुझे जरूरत नहीं है इतने पैसे देने की और मैं तुम्हें पैसे क्यों दूं? किसलिए? उसे पालने के लिए? ऐसे इंसान के साथ तो बच्चा बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

प्रतिक्रिया
निशा के मारपीट के आरोपों पर क्या बोले थे करण?

करण ने इससे पहले कहा था, "मैंने कभी निशा के साथ मारपीट नहीं की। उल्टा उसने ही कई बार मेरे साथ मारपीट की है। मैं क्या उसे मारूंगा। वह तो खुद इसमें माहिर है। मारपीट की आदत उसे है, मुझे नहीं।" उन्होंने कहा, "मैं निशा के व्यवहार से तंग आ चुका था। एक वक्त तो ऐसा लगने लगा था कि मुझे अपना जीवन ही समाप्त कर लेना चाहिए। सोचता था कि मैं कैसे ऐसी नरक की जिंदगी जी सकता हूं?"

जानकारी
मुंबई पुलिस ने किया था करण को गिरफ्तार

ANI ने जानकारी दी थी कि करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनकी पत्नी निशा रावल ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया था। निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करण मेहरा का बयान दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

नई शुुरुआत
पांच साल डेटिंग कर 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे करण-निशा

कभी एक-दूजे के प्यार में डूबे निशा-करण पांच साल डेटिंग के बाद 24 नवंबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। 2017 में निशा ने बेटे कविश को जन्म दिया। करण मेहरा धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक बनकर घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। दूसरी तरफ निशा रावल भी टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। धारावाहिक 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' में उनकी सौम्या दिवान की भूमिका दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
टेलीविजन मनोरंजन
निशा रावल
ताज़ा खबरें
शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने की ब्रेकअप की पुष्टि, बोले- हम अलग हो गए
शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने की ब्रेकअप की पुष्टि, बोले- हम अलग हो गए मनोरंजन
उत्तर प्रदेश: NAAC की A++ ग्रेड हासिल कर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास
उत्तर प्रदेश: NAAC की A++ ग्रेड हासिल कर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास करियर
केरल: कर्ज चुकाने के लिए घर बेचने वाला था शख्स, लगी एक करोड़ रुपये की लॉटरी
केरल: कर्ज चुकाने के लिए घर बेचने वाला था शख्स, लगी एक करोड़ रुपये की लॉटरी अजब-गजब
पश्चिम बंगाल: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर ममता की टिप्पणी, मीडिया ट्रायल का आरोप लगाया
पश्चिम बंगाल: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर ममता की टिप्पणी, मीडिया ट्रायल का आरोप लगाया राजनीति
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्विटर पर #BoycottFlipkart क्यों ट्रेंड करा रहे हैं?
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्विटर पर #BoycottFlipkart क्यों ट्रेंड करा रहे हैं? मनोरंजन
मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में मनोरंजन
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार
बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार मनोरंजन
और खबरें
टेलीविजन मनोरंजन
NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम
NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम मनोरंजन
6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर
6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर मनोरंजन
स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी
स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी मनोरंजन
इस दिन शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रसारण, देखिए प्रोमो
इस दिन शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रसारण, देखिए प्रोमो मनोरंजन
'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान सिंह' दीपेश भान का निधन
'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान सिंह' दीपेश भान का निधन मनोरंजन
और खबरें
निशा रावल
कड़वे मोड़ पर टूटे रिश्ते, इन अभिनेत्रियों ने पार्टनर पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
कड़वे मोड़ पर टूटे रिश्ते, इन अभिनेत्रियों ने पार्टनर पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप मनोरंजन
ये हैं कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के पांच कन्फर्मड प्रतिभागी
ये हैं कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के पांच कन्फर्मड प्रतिभागी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022