LOADING...
करण जौहर की बॉलीवुड को दो टूक- बंद करो ये PR का खेल, अति हो गई
करण जौहर ने बॉलीवुड को लिया आड़े हाथ

करण जौहर की बॉलीवुड को दो टूक- बंद करो ये PR का खेल, अति हो गई

Apr 26, 2026
09:32 pm

क्या है खबर?

मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने बॉलीवुड में बढ़ते दिखावे और PR कल्चर पर तीखा हमला बोला है। करण ने फिल्मी सितारों और इंडस्ट्री को नसीहत देते हुए कहा है कि वो अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटना बंद करें और काम को बोलने दें। उनका मानना है कि असली सफलता को किसी दिखावटी प्रचार की जरूरत नहीं होती, बल्कि वो खुद अपनी कहानी बयां करती है। क्या कुछ बोले करण, आइए जानते हैं।

सुझाव

झूठे प्रचार के बजाय अपनी उपलब्धियों को खुद अपनी पहचान बनने दें

करण बोले, "मुझे लगता है कि बॉलीवुड को PR करना बंद कर देना चाहिए। ये बहुत बेहतर होगा। उन्हें अपनी उपलब्धियों को खुद बोलने देना चाहिए, क्योंकि दुर्भाग्य से, अब सारा PR बिकाऊ हो चुका है। अगर आप चाहते हैं कि कोई आपको 'बेहद खूबसूरत' कहे, तो आपको बस पैसे देने होंगे। अगर आप चाहते हैं कि कोई आपको धरती का 'सबसे बेहतरीन अभिनेता' बताए तो उसके लिए भी आपको पैसे देने होंगे।"

दो टूक

"खुद की मार्केटिंग बंद करो, काम को बोलने दो"

बातचीत में करण ने आगे कहा, मुझे लगता है कि PR के मामले में हम अति कर रहे हैं। अब यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि कौन सी तारीफ असली है और कौन सी खरीदी हुई। चाहे वह 'मैथड मार्केटिंग' हो या कुछ और, सितारों को खुद की मार्केटिंग बंद करनी चाहिए और अपने काम को खुद बोलने देना चाहिए। जहाँ खुद की मार्केटिंग इतनी ज्यादा की जा रही है कि असली प्रतिभा दब गई है।"

Advertisement

पैसों का खेल

करण बोले- पैसे देकर खरीदी जा रही तारीफ

करण बोले, "अब सब एक कीमत पर उपलब्ध है और ये परेशान करने वाला है, क्योंकि आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि दर्शकों के साथ क्या जुड़ाव बन रहा है। आप किसी भी चीज को देखते हैं और सोचते हैं क्या लोग वाकई इसे पसंद कर रहे हैं या उन्हें पसंद करने के लिए पैसे दिए गए हैं? मुझे आधा समय समझ नहीं आता। ये मुझे भी भ्रमित करता है, क्योंकि कभी-कभी मैं भी इसके लिए भुगतान करता हूं।"

Advertisement

आगामी फिल्म

'चांद मेरा दिल' लेकर आ रहे करण

बता दें कि करण के लिए पिछला कुछ समय मिला-जुला रहा है। जहां साल 2023 में उनके निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सफल रही, वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस की हालिया फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। अब करण फिल्म 'चांद मेरा दिल' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisement